{"_id":"60eb39808ebc3eb157488f4b","slug":"home-guard-s-son-kidnapped-by-car-riders-stirred-sitapur-news-lko58650327","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह होमगार्ड के बेटे को कार सवारों ने किया अगवा, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेराह होमगार्ड के बेटे को कार सवारों ने किया अगवा, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में रविवार को बाइक से जा रहे होमगार्ड के बेटे की पिटाई करने के बाद कार सवार कुछ लोग सरेराह उसे अगवा कर ले गए। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस का कहना है कि शादी कराने के नाम पर पैसे न देने पर कुछ लोग युवक को पकड़कर लखनऊ ले गए हैं। सभी को वापस लाया जा रहा है। मामले में केस दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
अटरिया इलाके के रमपुरवा निवासी विंद कुमार के पिता सिधौली कोतवाली में होमगार्ड हैं। रविवार को होमगार्ड का बेटा विंद कुमार ममेरे भाई के साथ बाइक से सवार होकर जा रहा था, इस बीच सिधौली इलाके में सिधौली-बिसवां मार्ग पर हुसैनगंज के निकट बाइक सवार युवकों को कार सवारों ने रोक लिया। इसके बाद दोनों को पकड़कर पिटाई कर दी और कार में डालकर अगवा करने की दोनों को कोशिश की, लेकिन एक व्यक्ति खुद को छुड़ाकर मौके से भाग निकला।
होमगार्ड के बेटे को कार में डालकर कार सवार लखनऊ की ओर भाग निकले। घटना को देख सर्विस स्टेशन पर अपनी गाड़ी धुलवा रहे एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को अपहरण की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर एएसपी मौके पर पहुंचे। इलाके की सभी सीमाएं सील कर दी गईं।
विज्ञापन
मिश्रिख, कमलापुर, अटरिया, महमूदाबाद समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। कार सवार पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। कोतवाल सिधौली आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि होमगार्ड के बेटे विंद कुमार को लखनऊ के एक युवक ने अपनी शादी कराने के लिए 75 हजार रुपये दिए थे, लेकिन युवक शादी नहीं करा पा रहा था और पैसे भी नहीं वापस किए थे।
इसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। रविवार को वह युवक विंद कुमार से फोन पर बात करते हुए कुछ लोगों को साथ में लेकर सिधौली पहुंचा और विंद कुमार से उसकी लोकेशन पूछी। उसके बताने पर वह लोग कार से पहुंचे और इसके बाद पकड़ लिया। कार में डालकर लेकर चले गए। बताया कि चार युवकों ने घटना की है।
वह लोग लखनऊ के काकोरी थाने जेहटा चौकी में लेकर गए हैं। सभी को वापस सिधौली कोतवाली लाया जा रहा है। देर रात सभी आ जाएंगे। मामले में आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।