{"_id":"62322b53c9e43d3ad31006db","slug":"holi-s-shadow-gaiety-tomorrow-will-be-a-blast-sitapur-news-lko6221048183","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली का छाया उल्लास, कल मचेगा धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली का छाया उल्लास, कल मचेगा धमाल
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय से छूटने के बाद रंग खेलती छात्राएं। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे... होली आई रे कन्हाई... होली के इन गीतों से हर तरफ रंगोत्सव की धूम नजर आने लगी है। हर कोई रंगों के पर्व को मनाने के लिए बेताब नजर आ रहा है। घरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। खरीदारों से बाजार गुलजार है।
रंगों का पर्व होली शुक्रवार को जिले में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इसका उत्साह बुधवार को हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा था। इस पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए लोग तैयारियों में जुटे रहे। लालबाग बाजार में इस कदर भीड़ थी कि पैदल निकलना मुश्किल हो रहा था। कपड़े की दुकानों पर काफी भीड़ दिखाई दी।
लोग चिप्स, पापड़, बिस्कुट, नमकीन सहित अन्य आइटमों की खरीदारी कर रहे थे। सुबह से खरीदारी का शुरू हुआ यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। घरों में भी तैयारियां चलती रही। सफाई का दौर जारी रहा। बाजार में लोग रंग, मुखौटा, पिचकारी सहित अन्य आइटम खरीदते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
बाजार में महिलाएं पसंद की साड़िया खरीदती नजर आईं। देर रात खरीदारों से बाजार पूरी तरह से गुलजार रहा। हर तरफ रौनक नजर आ रही थी। व्यापारियों को गुरुवार को और बिक्री की उम्मीदें हैं। इसको लेकर उनके चेहरे पर खुशी नजर आ रही थी। होली पर बाजार में करोड़ों का कारोबार इस बार होने की उम्मीद है।
जमकर बिके कपड़े
होली पर्व पर कपड़ों का खास महत्व होता है। हर कोई नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे के घर होली मिलने जाता है। इस पर कपड़ा दुकानों पर काफी अधिक भीड़ दिखाई दी। महिलाएं जहां बनारसी साड़ी सहित अन्य साड़ियां खरीदने में मशगूल रहीं। वहीं पुरुष जींस पैंट सहित अन्य आइटम खरीद रहे थे। बच्चे भी जोश के साथ मम्मी-पापा से कपड़े लेने के लिए जिद करते हुए दिखाई दिए। सुबह लालबाग बाजार में ग्राहकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। देर रात तक खरीदारी का यह सिलसिला चलता रहा।
मुखौटा व रंगों की हुई खरीदारी
होली को लेकर रंगों का बाजार सज चुका है। इसकी रौनक बाजार में दिखाई दी। लालबाग बाजार से लेकर आंख अस्पताल तक हर तरफ रंगों के ठेले दिखाई दिए। लोग गुलाल खरीद रहे थे। मोदी, योगी का मुखौटा भी खरीदा। बुलडोजर पिचकारी को खरीदकर खुशी मनाई। व्यापारियों ने बताया कि अधिकतर लोग रंगों के बजाए गुलाल खरीद रहे हैं।
चिप्स, पापड़ व नमकीन की हुई बिक्री
होली को लेकर लोग घरों में बेहतर तरीके से नाश्ता बनवाने का प्रयास करते है। इसको लेकर वह तमाम तरह के व्यंजन खरीदते हुए नजर आए। बाजार में चिप्स, पापड़ व नमकीन की दुकानों पर काफी अधिक भीड़ रही। मिठाइयों की भी जमकर बिक्री हुई। कोई ड्राई फ्रूट्स खरीद रहा था तो कोई मिठाई की पैकिंग कराकर एक-दूसरे को गिफ्ट देने का प्रयास कर रहा था। इससे इन दुकानों पर काफी अधिक भीड़ रही।
किराना दुकानों पर भी हुई बिक्री
किराना की दुकानों पर भी देर शाम तक भीड़ रही। होली को लेकर घर में पकवान बनवाने के लिए लोग आटा, चावल, घी, तेल सहित घर की अन्य जरूरी सामान की खरीदारी करते हुए मिले। व्यापारियों ने बताया कि सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक भीड़ जुटी। कोई बैग में सामान लेकर जा रहा था तो कोई बोरी में सामान रखकर घर पहुंच रहा था।