{"_id":"6a737f105b65dc26690924b8","slug":"hoist-the-tiranga-at-homes-establishments-and-other-places-sitapur-news-c-102-1-slko1037-161518-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: घर, प्रतिष्ठानों और अन्य स्थानों पर फहराएं तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: घर, प्रतिष्ठानों और अन्य स्थानों पर फहराएं तिरंगा
Wed, 05 Aug 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान संबंधी कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी नीरज सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता व जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने कहा कि भाजपा भारत माता के प्रति समर्पित संगठन है। प्रत्येक राष्ट्रीय पर्व को जनभागीदारी के साथ मनाया जाता है। कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इस अभियान में प्रत्येक नागरिक को बढ़-चढ़कर शामिल होना चाहिए। इससे देशभक्ति की भावना को मजबूती मिलेगी।
जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने बताया कि 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों व राष्ट्रीय महत्व के स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। 13 से 15 अगस्त तक पार्टी कार्यकर्ता व राष्ट्रभक्त अपने-अपने घर, प्रतिष्ठानों व अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनाएंगे।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस भी निकाला जाएगा। इस अवसर पर पटेल रेखा वर्मा, विपुल प्रताप सिंह, महेश शर्मा, आकाश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।