{"_id":"534d396a2128620808b35636fc6e80c9","slug":"hit-sticks-in-proxy-voting-11-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मतदान में चटकीं लाठियां, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मतदान में चटकीं लाठियां, 11 घायल
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायलों में तंबौर के पूर्व चेयरमैन झब्बन बेग के पुत्र व उसके समर्थकों को सीएचसी तंबौर में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को रेउसा सीएचसी ले जाया गया है। खबर पाकर डीएम, एसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
बेहटा ब्लॉक के सूरेपारा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर गुरुवार दोपहर बाद करीब तीन बजे मतदान हो रहा था। इसी बीच तंबौर के पूर्व चेयरमैन झब्बन बेग के बेटे व प्रधान पद के प्रत्याशी खालिद बेग तथा प्रधान पद के दूसरे प्रत्याशी दिनेश शुक्ला के बीच फर्जी वोटिंग डालने व डलवाने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लामबंद होकर पहुंच गए। पुलिस कुछ कर पाती, इससे पहले ही दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं। पुलिस ने जब तक इनको काबू किया तब तक एक पक्ष से खालिद बेग, तारिक बेग, आलम, इरफान, मोहम्मद उमर व आफताब जख्मी हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से शिवराम, प्रमोद कुमार, दिनेश, कमलेश व मयंक जख्मी हुए।
विज्ञापन
खालिद आदि को सीएचसी तंबौर ले जाया गया, जबकि दिनेश पक्ष के लोगों को रेउसा सीएचसी भेजा गया। खबर पाकर डीएम इंद्रवीर सिंह, एसपी कवींद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अफसर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।