{"_id":"6851b50665c7f81e370d3641","slug":"high-voltage-damaged-the-appliances-of-10-houses-sitapur-news-c-102-1-slko1053-134593-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हाईवोल्टेज से 10 घरों के उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हाईवोल्टेज से 10 घरों के उपकरण फुंके
Wed, 18 Jun 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के पूर्णागिरि नगर व श्यामनाथ मोहल्ले में मंगलवार को अचानक हाईवोल्टेज से 10 घरों के इलेक्ट्राॅनिक उपकरण फुंक गए। उपभोक्ताओं ने तुरंत ही घर की बिजली काटी लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। शिकायत के करीब तीन घंटे बाद फॉल्ट को सही किया जा सका।
शहर से सटे इन मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बेहतर तरीके से चल रही थी तभी मंगलवार सुबह करीब सात बजे वोल्टेज अचानक बढ़ गया। इससे अशोक, जेपी वर्मा, कमलेश शुक्ला, अरविंद वर्मा, दिगपाल सिंह व अशर्फी सहित अन्य लोगों के घर के उपकरण फुंक गए, जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
इस पर लोगों ने मीटर के पास लगा मुख्य स्विच बंद कर दिया। बिजली विभाग के अफसरों से शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद अफसरों ने फाल्ट को सही करवाया। उपभोक्ताओं ने बताया कि टीवी, फ्रिज, कूलर, एसी, पंखा, वॉशिंग मशीन, बल्ब आदि फुंक गए हैं। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते ऐसा हुआ था।