{"_id":"60903e028ebc3ea1da335011","slug":"high-degree-holders-will-take-charge-of-the-village-sitapur-news-lko576722067","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च डिग्रीधारक युवा संभालेंगे गांव की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च डिग्रीधारक युवा संभालेंगे गांव की कमान
विज्ञापन
सीतापुर। इस बार के पंचायत चुनाव में गांवों की सरकार की झलक कुछ अलग ही दिखाई देगी। गांवों की कमान कम पढ़े लिखे नहीं बल्कि उच्च डिग्री हासिल करने वाले युवाओं को मिली है। इन युवाओं ने नौकरी छोड़कर गांवों को संवारने का सपना देखा। अब जीत मिली है तो गांवों की सरकार चलाएंगे। लोगों को भी इनसे काफी उम्मीदें हैं।
पंचायत चुनाव में वैसे तो डिग्री का कोई मानक तय नहीं था। लेकिन जब चुनावी जीत मिली है तो एक से बढ़कर एक पढ़े लिखे युवा सामने आए हैं। एलिया विकासखंड की ग्राम पंचायत क्लार्क नगर से शमशेर अली इस बार पहली बार प्रधानी का चुनाव जीते हैं। पिछली बार भी लड़े थे। लेकिन कुछ ही मतों से उनकी हार हुई थी। लेकिन शमशेर ने आत्मविश्वास बनाए रखा।
पांच साल तक लगातार अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करते रहे। इस बार वह काफी मतों से विजय हासिल की है। शमशेर ने मॉस कम्युनिकेशन से मास्टर डिग्री इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हासिल की है। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे हैं। शमशेर का कहना है कि शुरुआत से ही समाजसेवा करने का जुनून था। तभी पत्रकारिता में भविष्य का अजमाया था।
विज्ञापन
गांवों की बदहाली देकर कुछ करने का मन था। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रधान चुनाव से बेहतर और कोई विकल्प नहीं हो सकता था। अब लोगों की उम्मीद पूरी करने की कोशिश करूंगा। एलिया विकासखंड के रामपुर नयागांव से पूजा चौधरी व मथना से ओमनाथ ने जीत हासिल की है। यह लोग परास्नातक है। इन लोगों का कहना है कि जब पढ़ाई में बेहतर नॉलेज होता है तो गांवों की तरक्की करने में कई विकल्प मिल जाते हैं। लोगों की मदद करने का अवसर भी बेहतर तरीके से मिलता है।
गांव में विकास के बनाएंगे नए आयाम
रामपुर मथुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत रामपुर मथुरा से रविकुमार चुनाव जीते हैं। रविकुमार बायोटेक इंजीनियर है। रविकुमार ने राजदरबार के राजा शिवेंद्र प्रताप सिंह के सुपौत्र श्रेयांश प्रताप सिंह को हराया है। रविकुमार कहते हैं कि पढ़ाई के बाद नौकरी करने की बहुत इच्छा नहीं थी। सोचा क्यों न गांव में रहकर लोगों की बेहतर तरीके से सेवा की जाए। इसी उद्देश्य को लेकर चुनावी मैदान में उतर आया। जीत हासिल हुई है। अब मेरा असली लक्ष्य शुरू होगा। गांव की तरक्की के साथ ही विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।