फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   heavy wind and rain fall in sitapur

तूफानी बारिश व ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, नौ की मौत

Fri, 13 Mar 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
heavy wind and rain fall in sitapur
सीतापुर। चंद रोज पहले बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि होने पर फसलों के नुकसान की पीड़ा से किसान उबर नहीं पाए थे और शुक्रवार की सुबह तूफानी बारिश व ओलावृष्टि ने एक बार फिर जिले में भारी तबाही मचाई। बिजली, दीवारें व छप्पर गिरने से अलग-अलग इलाके में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि पंद्रह से अधिक घायल हुए हैं। सरसों, गेहूं व आलू आदि की फसलों के अलावा आम व पपीता को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। हवा की गति इतनी तेज थी कि टीनशेड तिनके की तरह उड़कर दूर जा गिरे। पेड़ धराशायी होने से कई मार्ग बाधित हो गए। पेड़ हटवाकर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन

विद्युत पोल उखड़ने से ज्यादातर इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक खेतों, सड़कों, घरों की छतों व जमीन पर बिछी ओलों की सफेद चादर ने पहाड़ो पर होने वाली बर्फबारी सरीखा नजारा उत्पन्न कर दिया। कुदरत की मार से बर्बादी के कगार पर पहुंच गए किसानों का कलेजा दिन भर बादलों की गरज से कांपता रहा। प्रशासनिक अमला बचाव व राहत कार्य के बाद फसलों के नुकसान का आकलन कराने में जुट गया है।
विज्ञापन

बेमौसम बारिश के संग ओला बनकर बरसने वाली आफत ने किसानों की रीढ़ की हड्डी तोड़कर रख दी है। पिछले सप्ताह बारिश व ओलावृष्टि से हुए नुकसान के बाद रही सही कसर शुक्रवार को आसमान से बरसने वाली आफत ने पूरी कर दी। तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों, आलू, गन्ना, चना, मसूर, आम व पपीते की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाक्षेत्र कमलापुर के सराय निवासी रामपाल (50) पुत्र जगन्नाथ प्राइवेट कर्मचारी के रूप में तहसील सिधौली में काम करते थे। ओलावृष्टि से बचने के लिए वह टाउन एरिया के सामने एक टीन शेड के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच टीन शेड पर भारी पेड़ गिरने से दबकर रामपाल की मौत हो गई। संदना थानाक्षेत्र के मुरहाडीह गांव में रहने वाली गयाश्री (40) पत्नी गंगाराम अपने घर में बैठी थी। बारिश के दौरान पक्की दीवार ढहने से दबकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सदरपुर थानाक्षेत्र के लोनियनपुरवा मजरा पिपरा खुर्द निवासी मोहन (62) पुत्र मल्हू घर में सो रहा था। इसी दौरान कच्ची दीवार के साथ छप्पर ढहने से दबकर उसकी मौत हो गई। सदरपुर थानाक्षेत्र के सरैंया महिपतसिंह में तेज आंधी के चलते रेनू (30) पत्नी उमेेश टीन गिरने से घायल हो गईं। रेनू को इलाज के लिए घरवाले सीएचसी पहला लेकर जा रहे थे।
पेड़ गिरे होने के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से रास्ते में ही रेनू की मौत हो गई। इसी थानाक्षेत्र के रूदाइन गांव में रेशमा (14) पुत्री उस्मान छप्पर के नीचे सो रही थी। एकाएक आंधी के कारण छप्पर गिरने से वह दब गई। भारी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला गया किंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सोहरिया गांव निवासी कैलाश की 12 वर्षीया पुत्री शिवानी अपने भाई श्याम के साथ शौच के लिए गांव के पश्चिम खेत गई थी। रास्ते में यूकेलिप्टस का पेड़ गिर जाने से वह दबकर घायल हो गई। सीएचसी में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। संदना थानाक्षेत्र के सिढौली निवासी जितेंद्र कुमार (21) पुत्र प्रेमराज खेत गया था।
बिजली गिरने से झुलसने पर उसे सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी थानाक्षेत्र के रामपुर बनका में रहने वाला संदीप कुमार (28) पुत्र रामसागर बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गया। सीएचसी में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाक्षेत्र सकरन के गजनीपुर बाजार निवासी मीनुश (52) पुत्र बुद्धा कमरे में बैठा था। रोशनदान के रास्ते से बिजली कौंधी और चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। हादसों में पंद्रह से अधिक लोग घायल हुए हैं। तेज हवा से कई मकान व पेड़ धराशायी हो गए। टीन शेड उड़कर दूर जा गिरे। विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से ज्यादातर इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई है। प्रशासनिक अमला राहत कार्य के साथ फसलों के नुकसान का आकलन कराने में जुट गया है।
संदना थानाक्षेत्र के सीढौली निवासी रोहित (21) पुत्र धनराज बिजली गिरने से झुलस गया। सिधौली कोतवाली क्षेत्र के बनियानी निवासी अमरसेन (50) पुत्र परागीलाल दीवार गिरने से दबकर घायल हो गए। सिधौली के मोहल्ला सिद्धेश्वर नगर में घर के बाहर खेल रहे अंकुर (8) पुत्र सर्वेश ओलावृष्टि की चपेट में आकर घायल हो गया। थानगांव थानाक्षेत्र के जगदीशपुर हजरिया निवासी कादिर पुत्र अख्तर के ऊपर टीनशेड उड़कर गिरने से वह घायल हो गया। इसी क्षेत्र के जेनुआ में टीन गिरने से किस्मतुल पत्नी आबिदा तथा रूबी पत्नी सोनासर घायल हो गई।
सदरपुर क्षेत्र में छप्पर गिरने से परवीन बानो (17) पुत्री उस्मान घायल हो गईं। इसी क्षेत्र के पुहारीपुरवा मजरा शमशाबाद में दीवार गिरने से रामसेवक पुत्र रामगुलाम व उनके दोनों बेटे पवन व सुनील घायल हो गए। भलवाही गांव निवासी सर्वेश पुत्र अवधराम पक्की दीवार गिरने से जख्मी हो गए। बुढनापुर मजरा हुसेनपुर में दीवार गिरने से मंगू (32), महेश (37) पुत्रगण शत्रोहन व उनकी पत्नियां घायल हो गईं।

रामपुरकलां थानाक्षेत्र के कंचनपुर में दीवार गिरने से रंचित रावत पुत्र अशोक, पेड़ गिरने से विनय पुत्र दूबर, छज्जा गिरने से मोहनी पत्नी श्रीप्रकाश, टीन गिरने से छोटकऊ पुत्र रामकिशोर, सीता पत्नी सुरेंद्र, सदरपुर के पड़रिया में इरशाद अली पुत्र फुरकान दरवाजे के सामने लगा बिजली का खंभा गिरने घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed