{"_id":"58542c564f1c1b03526498d5","slug":"heavy-fon-in-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह कोहरे की आफत, फिर धूप से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह कोहरे की आफत, फिर धूप से राहत
Amarujala Bureau
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे की चादर में लिपटी शुक्रवार की सुबह कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल रहे। जबकि बाद में धूप खिलने पर लोगों को राहत मिली। शुक्रवार को मौसम का असर कुछ इसी तरह मिलाजुला रहा। धूप खिलने के बाद मौसम तो खुशनुमा हुआ पर ठंड से राहत धूप में ही मिली। न्यूनतम पारा 9 डिग्री पर टिका रहा।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के बीच बर्फीली हवाओं ने खूब सितम ढाया। कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हो गए। सुबह दस बजे तक कोहरा छंटने पर आसमान साफ हो गया। जिसके बाद करीब 11 बजे सूर्यदेव ने दर्शन देकर अपनी चमक बिखेर दी।
विज्ञापन
चटख धूप ने लोगों को ठंड से राहत तो दिलाई लेकिन दिन में 5 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली सर्द हवाएं मुसीबत बनी रहीं। धूप गर्माहट का अहसास करातीं पर इससे दूर होते ही सिहरन महसूस होने लगती।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को मौसम साफ होने पर धूप खिलने के आसार हैं। हालांकि बर्फीली हवा से छुटकारा मिलने की संभावना फिलहाल नहीं है।