फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Heavy devastation due to storm and water, two including teenager died

Sitapur News: आंधी-पानी से भारी तबाही, किशोर समेत दो की मौत

Fri, 07 Jun 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 07 Jun 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Heavy devastation due to storm and water, two including teenager died
सीतापुर। जिले में बुधवार रात आई तेज आंधी व बारिश ने भारी तबाही मचाई। कई जगहों पर पेड़ धराशायी हो गए। छप्पर व टिनशेड तिनके की तरह उड़ कर दूर जा गिरे। खैराबाद व अटरिया इलाके में पक्की दीवार का बीम गिरने से दबकर एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। महमूदाबाद में पक्की दीवार ढहने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, आंधी-पानी से आम व केले की फसल को भारी नुकसान हुआ है। कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन भी बाधित रहा।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब डेढ़ बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवा चलने लगी। देखते ही देखते तेज हवा आंधी में तब्दील हो गई।
बारिश भी होने लगी। खैराबाद प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के नेरपुर गांव निवासी मोनू यादव (17) पुत्र सर्वेश अपने बाबा कुंजबिहारी के साथ अपने खेत में पड़े टिनशेड के नीचे सो रहा था। आंधी आने पर कुंजबिहारी ने मोनू को बाहर आने के लिए उठाया। कुंजबिहारी के बाहर निकलते ही पक्की दीवार का बीम टिनशेड सहित ढह गया। मलबे में मोनू दब गया। उसे निकालने के प्रयास में कुंजबिहारी भी जख्मी हो गया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर गांव वाले पहुंचे। आननफानन मोनू को जिला जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ भेज दिया। बृहस्पतिवार भोर ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। सदर एसडीएम ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने बताया कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटरिया प्रतिनिधि के अनुसार त्रिलोकपुर मजरा जैपालपुर निवासी कन्हैया लाल (62) अपने दरवाजे पर लेटा था। परिजनों के मुताबिक लगभग एक वर्ष से पैरालिसिस से पीड़ित था। आंधी से दीवार का बीम गिरने से दबकर कन्हैया की मौत हो गई। अटरिया एसओ रोहित दुबे ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सिधौली के नायब तहसीलदार विनोद शर्मा ने बताया कि परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। महमूदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बोहईया निवासी उस्मान (60) पुत्र फैजाद छप्पर के नीचे सो रहा था। तेज आंधी से छप्पर समेत पक्की दीवार गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं, बेहटा रोड पर पेड़ गिरने से शराब दुकान की टिन क्षतिग्रस्त हो गई।
आंधी में एक किराने की दुकान की टिनशेड उड़ गया। चीनी मिल गेट के सामने लगा शेमल का पेड़ धराशायी हो गया। पिसावां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पथरी निवासी रामनरेश पुत्र ईश्वरी प्रसाद की पक्की दीवार ढहने से पांच छप्पर क्षतिग्रस्त हो गए। मलबे में दबकर पंपिंग सेट, चारा काटने की मशीन, साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। आंधी में कई विशालकाय पेड़ धराशायी हो गए। औरंगाबाद इलाके में पेड़ गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त हुईं हैं।



आंधी से आम की फसल को 40 फीसदी नुकसान
बाजार में औने-पौने दाम पर बिकेगा आंधी में टूट आम
औरंगाबाद/खैराबाद। करीब डेढ़ घंटे तक चली आंधी ने आम की फसल को पूरी तरह से तबाह कर दिया। आम की फसल को करीब 40 फीसदी का नुकसान हुआ है। भारी नुकसान ने बागवानों की कमर तोड़ दी है। औरंगाबाद क्षेत्र के बागवान सलीम कुरैशी ने बताया हमारे बागों में आंधी से लगभग 12 टन आम गिर गया है।
बागवान मोबीन बेग ने बताया भारी नुकसान की भरपाई हो पाना अब नामुमकिन है। आंधी में गिरे आम मंडी में रेट से आधे दाम में भी बिकना मुश्किल हो जाता है।
बागवान शहनवाज ने बताया इस बार आम की अच्छी फसल थी और रेट भी पिछले वर्ष की तुलना में अच्छे मिल रहे थे। लेकिन आंधी ने बागवानों की कमर तोड़ दी। वहीं, खैराबाद प्रतिनिधि के अनुसार आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई पेड़ जड़ से उखड़ गए। बागवान मुनीर अंसारी ने बताया करीब एक ट्रक आम टूट कर गिर गया है। इदरीस कुरेशी भी 100 क्विंटल आम गिरने की बात कह रहे हैं। पुतानी नेता, कय्यूम, शकील, अकील खां आदि बागवानों का कहना है, कि आंधी में गिरा आम आधे दाम पर बिकेगा।


केले के दो हजार पेड़ धराशायी, 12 लाख का नुकसान
सरैंया (सीतापुर)। पहला ब्लॉक खलसापुर में केले की फसल को आंधी से भारी नुकसान हुआ है। किसान अंबरीश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने इस बार 16 एकड़ में केले की फसल लगाई थी। जिसमें करीब 16 हजार पेड़ लगे हुए थे। इस बार फसल अच्छी होने से बढि़या मुनाफे की उम्मीद थी। लेकिन कुदरत के आगे किसकी चली है। उन्होंने बताया कि आंधी में करीब दो हजार केले के पेड़ धराशायी हो गए हैं। लगभग 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।



बारिश से कई जगह जलभराव
महमूदाबाद (सीतापुर)। आंधी के साथ हुई बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी। जल निकासी व्यवस्था ठीक न होने से रोडवेज बस स्टेशन के पास स्थित पुलिस चौकी के बाहर काफी जलभराव हो गया। इसके अलावा पैंतेपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने, पैतेपुर मार्ग से मोहल्ला कुरैशी मार्ग जाने वाली गली, बेहटा छावनी मोड़, कोतवाली गेट सहित विभिन्न मोहल्लों में जलभराव हो गया। सुबह होते ही नगर पालिका के सफाई कर्मी नालियों की साफ सफाई करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed