फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Heat takers have lost their steam: Akhilesh

गर्मी निकालने वालों की भाप निकल गई : अखिलेश

Sun, 20 Feb 2022 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Heat takers have lost their steam: Akhilesh
बिसवां में चुनावी जनसभा संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - संवाद - फोटो : SITAPUR
बिसवां (सीतापुर)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में जो लोग गर्मी निकालने की बात कह रहे थे, दो चरणों के चुनाव के बाद उनकी भांप निकल गई है। वे गर्मी निकालने की बात कहते हैं। हमारी सरकार आएगी तो भर्ती निकालकर युवाओं को रोजगार देंगे। धुआं उड़ाने वाले नेता अब खुद ही धुआं हो गए है।
विज्ञापन

पूर्व सीएम अखिलेश यादव शनिवार को बिसवां के हजरत गुलजार शाह मेला मैदान पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश के निशाने पर मुख्य रूप से भाजपा सरकार रही। अखिलेश ने किसान, नौजवान, महिला, सुरक्षा के मुद्दों पर भाजपा को घेरा। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था और आम नागरिकों को सुरक्षा देने के इरादे से बनाई गई डायल 100 को बदलकर जब से 112 कर दिया तब से यह व्यवस्था कबाड़ हो गई है। डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार भी डबल हो गया है।
विज्ञापन

अब बिजली का बिल आता है तो करंट लगता है। गौशाला के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए लेकिन गोमाता भूखी मर रही हैं। भूसा तक नहीं खरीद पाए। सड़कों पर सांड़ घूम रहे हैं। उन्होंने किसानों से कहा कि खेती बचाने के लिए सरकार बदलनी पड़ेगी। इस सरकार ने वादा किया था कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे। लेकिन किसी भी फसल की आय दोगुनी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को खाद और डीएपी समय से नहीं मिल पा रही है। अगर मिली तो उसमें से पांच किलो की चोरी की गई। बीजेपी सरकार ने दावा किया था कि हवाई चप्पल में चलने वाले लोग हवाई जहाज से चलेंगे लेकिन पेट्रोल की कीमत 100 के पार हो गई। उन्होंने कहा कि यह सरकार दोबारा आई तो पेट्रोल 200 के पार चला जाएगा। प्रदेश में 11 लाख पद खाली हैं। सरकार बनने पर सभी पद भरे जाएंगे।
नैमिषारण्य का नहीं हुआ विकास
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, सीतापुर की पहचान गंगा-जमुनी तहजीब से है। सीतापुर की धरती राजस्व के जनक राजा टोडरमल की जन्मभूमि रही है। यहां का पौराणिक नैमिषारण्य स्थल सीतापुर की अलग पहचान है। इसलिए सीतापुर से विशेष लगाव है। भाजपा सरकार ने यहां पर कोई भी विकास कार्य नहीं करवाया है।
फोटो के जरिये सीएम पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने कहा कि अब तक हम जानते थे कि बाबा स्मार्टफोन नहीं चला पाते हैं। अभी हाल ही में इटावा में एक होर्डिंग्स लगी हुई देखी तो उस पर बाबा पूरब की तरफ देख रहे हैं और जनता पश्चिम की तरफ देख रही है। इससे पता चलता है कि बाबा स्मार्टफोन नहीं चला पाते है। वह केवल हवा हवाई दावे कर रहे हैं।

बड़े नेता बोल रहे सफेद झूठ
पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ बोलते है। उनसे बड़े नेता उनसे बड़ा झूठ बोलते है। भाजपा के सबसे बड़े नेता तो सफेद झूठ बोलते हैं। युवाओं से कहा कि बाबा ने एक करोड़ स्मार्टफोन बांटने की बात कही थी, क्या बिसवां के किसी युवक को मिला। इस पर न में जवाब मिला। अखिलेश बोले, बाबा केवल झूठ के अलावा कुछ नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed