फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Heartbeats increased with the water level of Saryu

Sitapur News: सरयू के जलस्तर के साथ बढ़ीं धड़कनें

Sat, 28 Jun 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 28 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Heartbeats increased with the water level of Saryu
रेउसा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में शुक्रवार को सरयू नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जलस्तर बढ़ते ही स्थानीय लोगों की धड़कनें तेज हो गईं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता, सिंचाई सीतापुर विशाल पोरवाल ने बताया कि सरयू का गेज 133.25 मीटर है। खतरे का निशान 136.78 मीटर है। सरयू खतरे के निशान से अभी तीन मीटर नीचे बह रही है। अभी बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं हैं। लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। बता दें कि घाघरा की सूखी तलहटी में लोग सब्जी उगाने के उद्देश्य से जोताई कर रहे थे। तलहटी सूखी पड़ी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को तलहटी में छिछले स्तर पर पानी आ गया। इस वजह से स्थानीय लोग अभी से जलस्तर बढ़ने व बाढ़ की आशंका से ग्रस्त हो गए। ग्रामीणों ने ऊंचे स्थान की ओर रुख करने के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंनाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed