फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Health centers have many flaws

स्वास्थ्य केंद्रों में मिली कई खामियां

Thu, 24 Sep 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 24 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने आई राज्य सरकार की टीम ने गुरुवार को रेउसा व इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में पहुंचकर हकीकत को देखी। मुआयने में उन्हें कई खामियां नजर आई। इस पर उन्होंने चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन


अतिरिक्त निदेशक डॉ. मिथलेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां पर टीम ने दवाओं का हाल जाना, इलाज की व्यवस्था को देखा। मौजूद स्टाफ के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


केंद्र के अधीक्षक डॉ. कमलेश चंद्रा ने केंद्र में आ रही दिक्कतों से टीम को अवगत कराया। टीम को बताया गया है कि यहां पर एक्सरे मशीन, महिला चिकित्सक, सर्जन, एएनएम की कमी है। सीवर लाइन व पेयजल का अभाव है। रैन बसेरा अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने उन दिक्कतों को दूर करने का भरोसा दिया और अस्पताल में साफ सफाई के केंद्र अधीक्षक को निर्देशित किया। उधर, टीम ऐलिया स्थित स्वास्थ केंद्र पहुंची। यहां भी टीम ने साफ सफाई पर जोर दिया और कहा जो भी कमियां हों उन्हें तत्काल दुरुस्त कर लिया जाए।


यहां भी टीम ने चिकित्सक व अन्य स्टाफ के बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं की हालत देखने के लिए बहुत जल्द ही केंद्रीय टीम आने वाली है। यही वजह है कि स्वास्थ्य महकमा टीम के निरीक्षण के पहले ही सब कुछ दुरुस्त कर लेना चाह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed