{"_id":"5da4bb4e8ebc3e939f4081c6","slug":"headmaster-beaten-for-not-making-attendance-sitapur-news-lko486905281","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजिरी न लगाने पर प्रधानाध्यापक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजिरी न लगाने पर प्रधानाध्यापक को पीटा
विज्ञापन
संदना/सीतापुर। गैरहाजिर दिन की उपस्थित दर्ज न करने पर प्रधानाध्यापक की शिक्षिका व उसके पति ने पिटाई कर दी। प्रधानाध्यापक को चोटें आई हैं। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
गोंदलामऊ विकासखंड के एक प्रधानाध्यापक को हाजिरी न लगाना महंगा साबित हुआ। प्राथमिक विद्यालय रामपुर खेवटा में शिक्षिका माधवी राठौर तैनात हैं। माधवी राठौर कई दिनों से स्कूल नहीं आ रही थी। जब वह स्कूल पहुंची तो वह अनुपस्थित दिन की हाजिरी उपस्थित रजिस्ट्रर पर चढ़ाने लगी।
प्रधानाध्यापक नित्यानंद ने इसका विरोध किया तो शिक्षिका भड़क गई। पति के साथ मिलकर नित्यानंद की जमकर पिटाई कर दी। इससे नित्यानंद को चोटें आई है। नित्यानंद ने इसकी शिकायत बीईओ से की। पुलिस को तहरीर दी है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रभास कुंवर श्रीवास्तव का कहना है कि जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का कहना है तहरीर के आधार पर पीड़ित का मेडिकल कराकर एससी/ एसटी एक्ट सहित मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।