फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Harishankari will be planted in 1,488 gram panchayats

Sitapur News: 1,488 ग्राम पंचायतों में रोपे जाएंगे हरिशंकरी

Thu, 30 May 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 30 May 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Harishankari will be planted in 1,488 gram panchayats
सीतापुर। जिले की ग्राम पंचायतों में लोकभारती की ओर से हरियाली बढ़ाने की कवायद की जा रही है। इसके तहत जिले का वातावरण स्वच्छ रखने के साथ ही प्रदूषण और वाटर चार्जिंग की समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सावन माह में गुरु पूर्णिमा से हरियाली तीज तक 1,488 ग्राम पंचायत में हरिशंकरी (बरगद, पीपल, पाकर) के पौधे रोपे जाएंगे। लोकभारती की बैठक में इसका निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने बताया कि इस वर्ष सीतापुर की सभी ग्राम सभाओं में हरिशंकरी रोपण किया जाएगा। जिसकी कमान जिला संयोजक कमलेश सिंह संभालेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 1,588 ग्राम पंचायतें हैं। बीते साल पिसावां और मिश्रिख ब्लॉक की सौ ग्राम पंचायतों में हरिशंकरी का रोपण किया जा चुका है। शेष 1,488 ग्राम पंचायतों में हरिशंकरी को रोपा जाएगा। जून माह के पहले सप्ताह में कार्ययोजना तैयार होगी। वट सावित्री व्रत (ब्रह्म अमावस्या) छह जून को है, इस अवसर पर लोकभारती की ओर से जहां वट वृक्ष नहीं हैं, उन स्थानों पर उन्हें रोपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed