{"_id":"6a494ca51dbe897998051f19","slug":"hand-pumps-are-out-of-order-for-years-villagers-are-thirsty-for-drinking-water-sitapur-news-c-102-1-stp1003-159369-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हैंडपंप वर्षों से खराब, पेयजल को तरसे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हैंडपंप वर्षों से खराब, पेयजल को तरसे ग्रामीण
Sat, 04 Jul 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
संदना। विकास खंड मछरेहटा की ग्राम पंचायत मिर्जापुर दक्षिणी के मजरा रामपुर और बढैयाखेर के ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। गांवों में लगे कई इंडिया मार्का हैंडपंप वर्षों से खराब हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों ने खराब नलों को ठीक नहीं कराया है।
रामपुर गांव के ग्रामीण रामचंद्र, राम सिंह, बनवारी, जयपाल, भूरे राम और लोटन ने बताया कि गांव में कई हैंडपंप लंबे समय से खराब हैं। रामचंद्र के घर के पास लगा हैंडपंप वर्षों से बंद है, जबकि मुन्नू के घर के पास स्थित हैंडपंप भी करीब दो वर्षों से खराब है। ग्रामीण अजय, हरपाल, मनीष और नीरज ने बताया कि गांव में लगभग 10 से 12 इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं, जिनमें आधे खराब हैं। उन्होंने बताया कि गांव की पानी की टंकी से भी कभी-कभार ही पानी की आपूर्ति होती है। वहीं मजरा बढैयाखेर के ग्रामीण अनुज, इंद्रपाल और प्रमोद ने बताया कि गांव में आठ इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं, लेकिन उनमें से केवल चार ही चल रहे हैं। बाकी हैंडपंप समय से खराब हैं।
मरम्मत कराई जाएगी
मछरेहटा बीडीओ अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी कर खराब हैंडपंपों की शीघ्र मरम्मत कराई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।