{"_id":"5915f7054f1c1b647f85129a","slug":"hampurwa-will-become-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमपुरवा और ऊंचा टीला बनेंगे वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमपुरवा और ऊंचा टीला बनेंगे वार्ड
Amarujala Bureau
Updated Fri, 12 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर शहर के हेमपुरवा और ऊंचा टीला के लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां के लोगों को दूसरे वार्डों की पहचान नहीं बतानी होगी। वह खुद के मोहल्ले से जाने जाएंगे। नए परिसीमन में इन्हें पहचान मिल गई है।
विज्ञापन
शहर के इस्माइलपुर पूर्वी-पश्चिमी और विजयलक्ष्मी नगर पूर्वी-पश्चिमी को खत्म कर इन मोहल्लों को नामों की पहचान दी गई है। खास बात यह है कि नए परिसीमन में सीतापुर पालिका के वार्डों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
वार्डों की संख्या वही पुरानी है। केवल वार्डों के क्रमांक बदले हैं। हालांकि नए परिसीमन पर प्रशासनिक मुहर लगना बाकी है। आठ वर्ग किमी. के दायरे में फैली सीतापुर नगर पालिका परिषद के लोगों को शहरी सुविधाएं मिलती हैं।
विज्ञापन
2007 में यह पालिका 25 वार्डों की थी। 2012 के नए परिसीमन में पांच वार्डों की संख्या बढ़ाकर 30 कर दी गई। मौजूदा वक्त में इस पालिका में 30 वार्ड हैं पर निकाय के नए पंचवर्षीय गठन के लिए अपनाई जा रही वार्डों की परिसीमन प्रक्रिया में वार्डों की संख्या तो वहीं पुरानी है पर वार्डों के मोहल्लों में इस बदलाव कर किया गया है।
जानकारों की माने तो इस बार परिसीमन में न तो नए वार्ड बनाए गए हैं और न ही वार्डों की संख्या में बदलाव किया गया। यह संख्या वही पुरानी है, हालांकि अबकी दफा वार्डों के क्रमांक जरूर बदल गए हैं। पालिका के इस्माइलपुर पूर्वी-पश्चिमी और विजय लक्ष्मी नगर पूर्वी-पश्चिमी वार्ड को खत्म सिर्फ वार्ड बना दिया गया है।
जबकि समूचे निकायों के मोहल्लों को नजदीकी वार्डों में शामिल करते हुए इस बार मोहल्लों को वार्डों का दर्जा जरूर दिया है। जिन दो मोहल्लों को वार्ड का नाम दिया गया है, उनमें हेमपुरवा और ऊंचा टीला शामिल हैं। अब दोनों मोहल्लों की पहचान खुद के वार्ड से होगी। यह प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।