Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Half-yearly examinations will begin on November 17.

Sitapur News: 17 नवंबर से शुरू होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

Fri, 06 Nov 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 06 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Half-yearly examinations will begin on November 17.
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 17 नवंबर से प्रारंभ होगी। दो घंटे की यह परीक्षा 21 नवंबर तक दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा के प्रश्नपत्र डायट के माध्यम से बनवाए जाएंगे। नवंबर माह के अंत तक परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। सिर्फ कक्षा एक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

कक्षा दो से पांच तक के बच्चों की मौखिक व लिखित दोनों परीक्षा होगी। कक्षा छह से आठ तक की सिर्फ लिखित परीक्षा होगी। डायट प्राचार्य बीएसए को प्रश्नपत्र बनवाकर सौंपेंगे। बीएसए इन्हें प्रिंट करवाने के बाद बीईओ के माध्यम से विद्यालयों तक पहुंचाएंगे। उत्तर पुस्तिकाओं का इंतजाम प्रधानाध्यापक खुद ही करेंगे। इसके बाद विद्यालय के शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। एक सप्ताह में मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद रिजल्ट वितरित किया जाएगा। बच्चों के अभिभावकों को विद्यालय बुलाकर बच्चे की प्रगति की जानकारी दी जाएगी। बीएसए ने सभी बीईओ को परीक्षा की तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

50 अंकों का होगा प्रश्नपत्र
प्रश्नपत्र 50 अंकों का होगा। बहुविकल्पीय 10 अंक के होंगे। अति लघु उत्तरीय 10 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न 10 अंक, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 20 अंक के होंगे। प्रश्न अब तक पढ़ाए गए कोर्स से तैयार किए जाएंगे। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि परीक्षा की तैयारी को लेकर बीईओ को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, शिक्षकों को बच्चों को परीक्षा से पहले रिवीजन कराने की हिदायत दी गई है। जिससे वह परीक्षा में बेहतर अंक हासिल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed