{"_id":"5d9b7f4b8ebc3e016308f7f1","slug":"gun-sitapur-news-lko4857217198","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को दिनदहाड़े गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को दिनदहाड़े गोलियों से भूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। रामकोट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मौके पर बाइक बरामद हुई है। शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की वजह पता नहीं चल सका है।
पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की। एसपी का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। रामकोट इलाके के पिपरी कलां गांव निवासी श्रवण कुमार (45) पुत्र परमेश्वर सोमवार को बाइक से खेत की ओर गया था। उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पड़ोस में बाइक पड़ी थी।
श्रवण के शरीर पर गोलियां के कई निशान थे। हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। खबर पाकर सीओ सिटी योगेंद्र सिंह, कोतवाल उमाकांत दीपक ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। श्रवण की हत्या किसने और क्यों की, इस बारे में पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
एसपी एलआर कुमार का कहना है कि युवक खेत की ओर गया था। उसका खेत में ही शव पड़ा मिला है। उसकी गोली मार कर हत्या की गई है। हत्या के कारणों व हत्यारों का पता लगाया जा रहा है।