{"_id":"584c36754f1c1be67244ba69","slug":"grand-mother-dies-of-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौत्र के विवाह को नहीं मिला कैश, सदमे से दादी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौत्र के विवाह को नहीं मिला कैश, सदमे से दादी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी से एक और जान चली गई। पौत्र के विवाह के लिए रुपये न निकल पाने से सदमे में आई वृद्धा ने दम तोड़ दिया। पौत्र का विवाह 12 दिसंबर को है। वृद्धा 10 हजार रुपये निकालने के लिए पिछले 20 दिनों से इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की ढखिया शाखा के चक्कर लगा रही थी।
विज्ञापन
कैश न मिलने से वह काफी मायूस थी। उधर, प्रशासन इस मामले में जांच की बात कह रहा है। क्षेत्रीय विधायक अनूप गुप्ता ने परिवार को विवाह का इंतजाम कराने का भरोसा दिया है। नोटबंदी की वजह से जिले में यह चौथी मौत है। इससे पहले तीन लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
महोली के ग्राम जमुनिहा निवासी बिटोली देवी (60) की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। पुत्र रामासरे ने एसडीएम महोली को सूचना दी। बिटोली देवी के पौत्र सूरज का विवाह हरदोई के अमौना निवासी नरेश की पुत्री गुड़िया से होना है। 12 दिसंबर को बारात जानी है।
विज्ञापन
बिटोली के पुत्र रामासरे का कहना है कि मां विवाह के खर्च के लिए पिछले 20 दिनों से इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की ढखिया परसेहरा शाखा के चक्कर लगा रहीं थीं। 10 हजार रुपये निकालने में भी बैंक कर्मचारी आनाकानी कर रहे थे। बार-बार दौड़ लगाने के बावजूद बैंक ने रुपये खाते से नहीं निकाले।
परिवार का कहना है कि विवाह के दो दिन बचे हैं, ऐसे में रुपयों का इंतजाम न हो पाने के कारण बिटोली को गहरा सदमा लगा। इसी वजह से शुक्रवार रात उसने दम तोड़ दिया। परिवारीजनों ने प्रशासन को सूचना दे दी है।
अधिकारी पूरे मामले की जांच की बात कह रहे हैं। बैंक मैनेजर इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उधर, क्षेत्र के विधायक अनूप गुप्ता ने सूरज के विवाह का इंतजाम करने में सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
तय तारीख पर होगा विवाह
रामासरे ने बताया कि बेटे सूरज का विवाह 12 दिसंबर को ही होगा। रामासरे का कहना है कि बैंक ने उनके ही खाते से रुपये नहीं निकाले। जिसके कारण मां को सदमा लगा और उनकी मौत हो गई।
लड़की पक्ष विवाह की तैयारियां पूरी कर चुका है। बस इस तरफ ही इंतजाम नहीं हो पा रहा था। अब क्षेत्र के विधायक अनूप गुप्ता ने मदद का भरोसा दिया है। विधायक ने कहा है कि वे बैंक से रुपये निकलवाने का प्रयास करेंगे, वहीं अपने पास से भी में विवाह के लिए मदद करेंगे।