फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   gram pradhan

Sitapur News: मेरा डोंगल और जीत का प्रमाण पत्र दिला दो योगी जी

Fri, 27 Jan 2023 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
gram pradhan
सीतापुर। गोंदलामऊ विकास खंड की ग्राम पंचायत उदईपुर पश्चिमी के प्रधान ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर पूर्व प्रधान से डोंगल वापस दिलाने की मांग की है। पंचायत चुनाव में मिला जीत का प्रमाण पत्र भी पूर्व प्रधान से दिलवाने की मांग प्रधान ने की है।
विज्ञापन

उदईपुर पश्चिमी में पंचायत भवन की मरम्मत के नाम पर लगभग दो लाख रुपये निकाले जाने और मरम्मत न कराए जाने का खुलासा अमर उजाला ने 20 जनवरी के अंक में किया था। इस पर डीपीआरओ ने मामले का संज्ञान लेकर प्रकरण की जांच कराई।
विज्ञापन

जांच के दौरान ग्राम प्रधान विजय कुमार ने धन निकासी की जानकारी होने से इंकार किया था। किसी भी अभिलेख पर हस्ताक्षर किए जाने के साथ ही डोंगल के बारे में भी जानकारी न होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय ने गांव के पूर्व प्रधान और ग्राम सचिव के पास डोंगल होने और बिना कोई जानकारी दिए रुपये निकालने की बात कही थी। इसी बीच पता चला था कि विजय कुमार के प्रधान बनने के बाद से अब तक लगभग 34 लाख रुपये का भुगतान ग्राम पंचायत ने विभिन्न मदों से किया है।

विजय कुमार को ये भी नहीं पता है कि ग्राम पंचायत का खाता किस बैंक में है। पूरे मामले को लेकर विजय कुमार ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर डोंगल और विजयी प्रमाण पत्र दिलाने की मांग की है। पूरे मामले पर डीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। एक पूर्व प्रधान की भूमिका बेहद संदिग्ध है। ग्राम सचिव और पूर्व ग्राम सचिव पर भी गंभीर आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed