{"_id":"6a4166f14e451e1eb5093147","slug":"government-should-stop-using-womens-reservation-as-a-shield-for-the-delimitation-conspiracy-dr-sudha-sitapur-news-c-102-1-slko1052-158971-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसीमन साजिश के लिए महिला आरक्षण को ढाल बनाना बंद करे सरकार : डाॅ. सुधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसीमन साजिश के लिए महिला आरक्षण को ढाल बनाना बंद करे सरकार : डाॅ. सुधा
Sun, 28 Jun 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को संबोधित करतीं कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधा प्रसाद । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 लागू करो, आज करो, अभी करो अभियान के तहत रविवार को सांसद राकेश राठौर के आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधा प्रसाद रहीं। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण कानून को शीघ्र लागू किया जाना चाहिए।
डाॅ. सुधा प्रसाद ने कहा कि केवल कानून बनाना पर्याप्त नहीं है बल्कि उसे तत्काल प्रभाव से लागू कर महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिया जाना चाहिए। परिसीमन के लिए महिला आरक्षण को मोहरा न बनाया जाए। उन्होंने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के साथ-साथ अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को भी महिला आरक्षण का लाभ देने की मांग उठाई।
सांसद राकेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी को लेकर सदैव प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समान अवसर और पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए कांग्रेस निरंतर संघर्ष करती रहेगी। महिला आरक्षण में पिछड़ों का आरक्षण सुनिश्चित हो। जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौधरी ने महिला सशक्तीकरण पर विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सांसद की पत्नी नीलम राठौर ने महिला अधिकारों, सामाजिक समानता एवं संगठन की मजबूती पर बल दिया। सांसद की पुत्र वधू सम्प्रीति राठौर, हसीना खातून, सुनीला रावत ने भी विचार व्यक्त करते हुए महिला अधिकारों, सामाजिक समानता एवं संगठन की मजबूती पर बल दिया।
इस मौके पर सावित्री गौतम, सरिता राजवंशी, उर्मिला राठौर, किरन पाल, राधा पाल, सुनीता बघेल, शिखा वर्मा, ज्योति रामा भार्गव सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
तेज होगा मिस्ड कॉल अभियान
कार्यक्रम के बाद महिला आरक्षण के समर्थन में जनजागरण अभियान चलाया गया। कांग्रेस पार्टी के मिस्ड कॉल अभियान व प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड अभियान के माध्यम से महिलाओं की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया गया। राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधा प्रसाद ने रोशनी गुप्ता को महिला सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इससे उत्साहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।