फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Government objects to land use change in Rasyora area, seeks clarification

Sitapur News: रस्योरा क्षेत्र में भू उपयोग परिवर्तन पर शासन की आपत्ति, मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 18 Nov 2025 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Government objects to land use change in Rasyora area, seeks clarification
सीतापुर। रस्योरा क्षेत्र में एक बड़ी जमीन पहले से कृषि कार्य के लिए आरक्षित है। इस पर कृषि से अतिरिक्त कार्य करने के लिए एक संस्था की ओर से भू उपयोग परिवर्तन की अनुमति मांगी गई थी। इस जमीन को महायोजना 2031 में हरित पट्टी के लिए आरक्षित किया गया है। भू उपयोग परिवर्तन की रिपोर्ट विनियमित क्षेत्र से शासन को भेजी गई थी। शासन ने इस पर आपत्ति जताते हुए कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

रस्योरा क्षेत्र में सरायन नदी के समीप एक जमीन का महायोजना 2031 में भू-उपयोग कृषि एवं हरित पट्टी के तहत प्रस्तावित है। इस जमीन का भू-उपयोग औद्योगिक (प्लेज पार्क) में परिवर्तित होना है। इसके नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर सहयुक्त नियोजक संभागीय नियोजन खंड लखनऊ ने रिपोर्ट दी है। इसके अनुसार संबंधित जमीन पर जाने के लिए कच्चा मार्ग है।
विज्ञापन

इस मार्ग के बाई ओर मिल्क डेयरी ओर दाई ओर नाला है। मार्ग की चौड़ाई नौ मीटर है, जो औद्योगिक भू-उपयोग के लिए मानक से कम है। कच्चे मार्ग अन्य जमीनों से होकर गुजर रहा है। जिस जमीन का भू परिवर्तन होना है, वह किसी भी मुख्य मार्ग से सीधा नहीं जुड़ा है। साथ ही सरायन नदी से सटा है। इसके आसपास अवस्थापना सुविधाओं का अभाव है। इसका उल्लेख आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के अनसचिव शिव पूजन ने डीएम को भेजे पत्र में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें यह भी कहा गया है कि महायोजना 2031 में संबंधित जमीन हाई फ्लड लेवल क्षेत्र के तहत स्थित है। शासन ने भू-उपयोग परिवर्तन के संबंध में चेक लिस्ट पर सूचना अंकित कर प्रमाणित प्रति और खतौनी की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने के साथ ही सह नियोजक की रिपोर्ट के परीक्षण के बाद स्थिति स्पष्ट करते हुए प्रस्ताव भेजने को कहा है। इस संबंध में जेई विनियमित क्षेत्र एमके मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed