फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Government is taking a break from Azam Khan: Ahmed Hassan

आजम खां से इंतकाम ले रही सरकार : अहमद हसन

Sun, 01 Mar 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Government is taking a break from Azam Khan: Ahmed Hassan
जिला कारागार में बंद आजम खां से मिलने आए नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष माता ? - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिला कारागार में निरुद्ध सांसद आजम खां से मिलने के लिए रविवार को नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन समेत कई दिग्गज सपा नेता पहुंचे। मुलाकात के बाद अहमद हसन ने कहा कि आजम खां के साथ भाजपा सरकार इंतकाम की भावना से पेश आ आ रही है।
विज्ञापन

जेल में उन्हें तकलीफें दी जा रही हैं। फर्जी मुकदमे लगाकर आजम को फंसाया गया है। अदालत से इंसाफ मिलने की उम्मीद है। सरकार के आदेश पर जेल के अंदर जो हालात बना दिए गए हैं, उन हालातों में कौन खाना खाएगा। उनके साथ हो रहा व्यवहार इंसानियत को शर्मसार करने वाला है।
विज्ञापन

अहमद हसन ने कहा कि आजम खां सांसद हैं, मंत्री रहे हैं। उन्हें जेल के अंदर कोई सुविधा नहीं मिल रही है। उनको अपमानित व बदनाम करने के लिए हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। सरकार जैसे काम कर रही है, वह प्रजातंत्र के लिए अच्छा नहीं है। पूरी तरह तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में दी जा रही यातनाएं : धर्मेंद्र यादव
आजम खां से मुलाकात के बाद पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जेल में आजम खां के लिए परेशानी पैदा की जा रही हैं। यह देख सभी दुखी हैं। वह कई बार विधायक, मंत्री रहे। अब सांसद हैं। उनकी पत्नी विधायक हैं। इसके बाद भी किसी तरह की सुविधा नहीं दी जा रही है। बीमारी की हालत में ब्रज वाहन में लंबे सफर पर ले जाने की कोशिश हुई। उन्होंने कहा कि जेल में उन्हें यातनाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed