{"_id":"613e47148ebc3e3ee775f6e9","slug":"government-has-provided-electricity-from-door-to-door-mahendra-singh-sitapur-news-lko595269843","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने घर-घर पहुंचाई बिजली : महेन्द्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने घर-घर पहुंचाई बिजली : महेन्द्र सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। भारत हमेशा से विश्व गुरु रहा है। एक समय था जब शिकागो में स्वामी विवेकानंद ने भाषण दिया और पूरा विश्व उनके पीछे चल पड़ा था। भारत सोने की चिड़िया तब-तब रहा, जब-जब उस पर भारतीयों ने राज किया। आजादी के लिए हमारे पुरखों ने अपने खून से देश को सींचा है। पहले की सरकारों में कई दिनों तक लाइट नहीं आती थी। पीएम ने सौभाग्य योजना के तहत घर-घर बिजली पहुंचाने का काम मुफ्त में किया है।
यह बात रविवार को शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री जलशक्ति विभाग डॉ. महेंद्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के लिए समर्पित रही है। एक समय था जब भारत की सरकारें अंतरराष्ट्रीय लोन का ब्याज चुकाने में भी असमर्थ थी और आज का समय है कि सरकार कई देशों को लोन देने में सक्षम है।
जरूरतमंदों के इलाज के लिए पांच लाख का निशुल्क बीमा दिलाने का काम भी भाजपा सरकार ने किया है। सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि आसाम में सरकार बनवाने वाले और कुशल नेतृत्व के धनी डॉ. महेंद्र सिंह हमारे बीच पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा, पार्टी का हर एक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ को जिताने का कार्य करेगा। कार्यक्रम का संचालन जया सिंह ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर नीरज वर्मा, भरत त्रिपाठी, राहुल मिश्रा, विश्राम सागर राठौर, पूनम मिश्रा, नीरज वर्मा झल्लर, विनय प्रताप सिंह, रोहित सिंह, नैमिष रतन तिवारी, राजेश शुक्ला, ललित श्रीवास्तव चंचल, अशोक राठौर, पवन सिंह शिल्पी, शुभम पांडेय, अधिवक्ता विजय अवस्थी आदि मौजूद रहे।