फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Gorkha Rifles sent a notice to the shopkeepers who met the DM.

Sitapur News: गोरखा राइफल्स ने भेजा नोटिस डीएम से मिले दुकानदार

Wed, 25 Feb 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 25 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Gorkha Rifles sent a notice to the shopkeepers who met the DM.
सीतापुर। एनसीसी मार्ग स्थित सभी दुकानदारों को गोरखा राइफल्स ने दुकानें खाली करने का नोटिस भेजा है। इसके बाद दुकानदारों ने बुधवार को डीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। दुकानदारों के अनुसार 35 साल पूर्व नगर पालिका परिषद ने उन्हें यह दुकानें आवंटित की हैं। इसके बाद से ही वह सभी अपना जीवकोपार्जन इन्हीं दुकानों से कर रहे हैं।
विज्ञापन

गोरखा राइफल्स के प्रशासनिक अधिकारी की तरफ से जारी नोटिस बुधवार को दुकानदारों को मिलने के बाद लोग परेशान हो उठे। डॉ. विनोद त्रिपाठी ने बताया कि वह 35 साल से दुकान में ही अपना दवाखाना चला रहे हैं। ऐसे में आर्मी ने नोटिस जारी कर दुकान खाली करने का जो निर्देश दिया है, वह सही नहीं है। इन दुकानों का स्वामित्व नगर पालिका का है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने ही सभी दुकानदारों को दुकानों का आवंटन किया था। मेडिकल स्टोर संचालक राज नारायण टंडन ने कहा कि दवा की दुकान करते-करते 38 साल हो गए हैं। अब वह कहां दुकान खोलने के लिए भटकेंगे। आर्मी ने नोटिस दुकान खाली करने दी है, जबकि इन दुकानों का किराया तो नगर पालिका लेता है। पीड़ित दुकानदारों ने इस संबंध में डीएम को एक प्रार्थना पत्र देकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। सुभाष अस्थाना ने बताया कि पिछले 35 सालाें से इसी स्थान पर अलमारी बनाने का कारखाना चलाते हैं। यह सभी दुकानें आर्मी की जमीन पर नहीं बनी है। स्टील और लोहे का कारखाना चलाने वाले गौरव लेखवानी ने कहा कि आर्मी की नोटिस में दुकानें खाली करने की कोई तारीख नहीं लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed