फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Goods worth 21 lakhs stolen from four houses

Sitapur News: चार घरों से 21 लाख का माल उड़ाया

Mon, 24 Jul 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 24 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Goods worth 21 lakhs stolen from four houses
शिक्षक के घर से चार लाख की नकदी पार, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए नमूने
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोंदलामऊ / सीतापुर। चोरों की दहशत बढ़ती जा रही है। बीती रात अलग अलग थाना क्षेत्रों से चोरों ने 21 लाख का माल पार कर दिया।
संदना थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी अंकुल सिंह प्राथमिक विद्यायल दहेलरा में शिक्षक हैं। चोर इनके घर में पीछे की दीवार से चढ़कर दाखिल हुए। फिर कमरे का ताला तोड़कर दो अलमारियों का भी ताला तोड़ दिया। चोरों ने घर में रखे करीब पांच लाख रुपये और दस लाख के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। इसके बाद 50 मीटर की दूरी पर स्थित चंद्रप्रकाश सिंह के घर को निशाना बनाया। यहां भी चोर पीछे लगे गेट से घर में घुसे। कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने बेटे की पढ़ाई के लिए रखी 75 हजार नकदी समेत करीब दो लाख का माल पार कर दिया। सुबह होने पर गृहस्वामियों को घटना की जानकारी हुई। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। जानकारी पाते ही सीओ मिश्रिख सुशील यादव, एसओ संदना मौके पर पहुंचे। उनके साथ फाॅरेंसिक टीम भी पहुंची। एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
नकब लगाकर उड़ाया माल
अटरिया (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में चोरों ने नकब लगा कर एक लाख का माल पार कर दिया। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र के टिकौली निवासी बिंद्रा के घर में चोरों ने नकब लगाई। कमरे में रखे बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी दस हजार की नकदी व 90 हजार के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। सुबह होने पर पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

एसओ प्रदीप सिंह ने बताया जांच पड़ताल की जा रही है।
दीवार के सहारे घुसे चोर
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के बरबटा मजरा जालिमपुर गांव निवासी जितेन्द्र सिंह अपने परिवार के साथ छत पर सोया था। देर रात चोर दीवार के सहारे घर में घुसे और अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखी दो लाख की नकदी पार कर दी। वहीं, एक लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। सुबह होने पर लोगों को जानकारी हुई। पीडि़त ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है। एसओ घनश्याम ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed