फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   God's stick doesn't make any sound sir...

Sitapur News: ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती साहब...

Tue, 21 Jan 2025 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
God's stick doesn't make any sound sir...
सीतापुर। सांसद राकेश राठौर पर दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद जिले से जुड़े सोशल मीडिया का भी मूड और माहौल बदल गया है। कई सांसद के पक्ष तो कई विपक्ष में पोस्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो, फोटो के जरिए भी तंज कसे जा रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित श्रीवास्तव चंचल ने फेसबुक पर लिखा है कि उनका सोचना है कि सही-गलत की सिर्फ एक परिभाषा है। हम जो करें सही और जो दूसरा करे वो गलत है। सोशल मीडिया पर बहुत से लोग इसे साजिश भी बता रहे हैं। सबका अपना नजरिया है। कुछ कह रहे हैं कि ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती है। जो माननीय चर्चा में हैं वह कौन से हरिश्चंद्र हैं। क्या यह मोहब्बत की दुकान है?
विज्ञापन

भाजपा नेता आकाश अग्रवाल ने एक पोस्टर साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा है...क्या ये मोहब्बत की दुकान है ? अब कहां हैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं का राग अलापने वाली। आराध्य शुक्ला लिख रही हैं कि 22 तारीख सीतापुर के लिए होगी यादगार। इसी दिन भाजपा जिलाध्यक्ष और सीतापुर सांसद पर फैसला आएगा।
विज्ञापन

और भाजपा की चुप्पी पर भी कमेंट : सामाजिक कार्यकर्ता विवेक शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण और मिशन शक्ति की मूल आत्मा को सीतापुर भाजपा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने ही भुलाया। सांसद दुष्कर्म कांड भूलकर जनप्रतिनिधि जिलाध्यक्ष चुनाव पर बनाए हुए हैं फोकस। जिले में दो राज्यमंत्रियों के साथ एक पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष व ललित कला अकादमी के दर्जा प्राप्त मंत्री भी हैं। तब ये हाल है...सोचनीय...।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर

मीम का माहौल


सांसद राकेश राठौर मामले में इंस्टाग्राम पर भी लोग मीम शेयर कर रहे हैं, जिसपर खूब चुटकी ली जा रही है। सबसे जोरदार चर्चा ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती है साहब...पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article