Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   girl raped while playing outside the house

घर के बाहर खेल रही बालिका से दुष्कर्म

Mon, 24 May 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
girl raped while playing outside the house
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सोमवार को सामने आई है। घर के बाहर खेल रही एक सात साल की बच्ची को पड़ोसी उठा ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता को बच्ची बेेसुध हालत में मिली। शिकायत लेकर थाने गए पीड़िता के पिता ने पुलिस पर कार्रवाई के बजाय थाने से भगाने का आरोप लगाया। मामला पुलिस के आला अफसरों के संज्ञान में आने के बाद इमलिया सुल्तानपुर पुलिस हरकत में आई। आननफानन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर इलाके के एक गांव की रहने वाली सात साल की बालिका सोमवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। उसके पिता खेत में काम कर रहे थे। मां घर में खाना बना रही थी, इस बीच आरोप है कि पड़ोस का ही रहने वाला सुरजीत आ गया और मासूम को उठाकर घर ले गया, जहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद मुंह खोलने पर आरोपी पर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

बालिका को ले जाते गांव के लोगों ने देखा था। इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका को लेकर गांव वालों ने इसकी सूचना बालिका के परिजनों को दी। सूचना पाकर खेत में काम कर रहे बालिका के पिता आरोपी के घर पर पहुंचे, जहां पर बालिका बिस्तर पर बेेसुध मिली। पिता बालिका को लेकर थाने पहुंचे, जहां पर आरोप है कि बीट संख्या तीन के दरोगा व सिपाहियों ने पीड़ित पक्ष को थाने से दबाव बनाकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता के पिता ने घटना से मीडिया और पुलिस के आला अफसरों को अवगत कराया। मामला उछलने के बाद इमलिया सुल्तानपुर पुलिस हरकत में आई।
आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज
एसपी आरपी सिंह ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दीक्षित, इमलिया सुल्तानपुर, तालगांव और हरगांव पुलिस को भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इसके बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुरजीत के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed