फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Girl fell in flood water from cot, dies

चारपाई से बाढ़ के पानी में गिरी बच्ची, मौत

Wed, 23 Jun 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Girl fell in flood water from cot, dies
तंबौर के मीतमऊ में घरों में भरे पानी में खेलते बच्चें। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
तंबौर/लहरपुर। तराई इलाके में उफना रही शारदा व सरयू से हालात खराब होते जा रहे हैं। लहरपुर तहसील के 10 गांवों में बुधवार को पानी घुस गया। इससे यहां के करीब 100 परिवारों पर बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। तंबौर इलाके में देर रात अचानक बाढ़ का पानी घुस गया। इस दौरान सो रही बच्ची चारपाई से गिरकर पानी में डूब गई। संपर्क मार्गों पर पानी भरा होने से ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। जिला प्रशासन की तरफ से इन लोगों को अभी तक राहत सामग्री नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

बैराजों से बुधवार को 1,68,497 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिलाधिकारी ने लखनीपुर गांव का निरीक्षण करके बाढ़ के हालात देखे। तंबौर इलाके में शारदा नदी का पानी अब धीरे-धीरे गांवों को अपनी चपेट में ले रही है। बुधवार को बढ़रिया, क्योटाना, पूरनसरायं, बसंतापुर, जयपालपुर, कोल्हूपुरवा, रोहिया, शिवपुर व लखनीपुर गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे यहां के लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है। अब तंबौर इलाके के करीब 15 गांवों में पानी भरा हुआ है। इन गांवों के संपर्क मार्ग भी पानी में डूब गए है। इससे लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

दुबाईबाजार में रात में अचानक पानी घुस गया। गांव में राजेंद्र की पत्नी अपनी एक साल की बच्ची के साथ चारपाई पर सो रही थी। रात में अचानक पानी गांव में पहुंच गया। इसी दौरान चारपाई से मासूम पानी में गिर गई। सुबह जब परिजन जागे तो उसका शव पानी में तैरता हुआ मिला। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी के टापू पर बसे मीतमउ, नकहा के कई घरों में अब भोजन पकाने के लिए सूखी लकड़ी तक नहीं बची है। अमृतपाल व रामखेलवान ने बताया कि घर में सात सदस्य है। लकड़ी है नहीं आखिर भोजन कैसे पकाए। प्रशासन की तरफ से कोई राहत सामग्री नहीं मिल सकी है। वहीं बसंतापपुर व देवपारपुर के बीच कोल्हुआ पुरवा में सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए बांध में अब दरारें पड़नी लगी है।
इससे सीमावर्ती गांवों में पानी का भराव शुरू हो गया है। शाम को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, एसडीएम लहरपुर व अधिशाषी अभियंता सिंचाई विशाल पोरवाल ने लखनीपुर गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान बाढ़ के हालात देखे। अफसरों को राहत कार्य तेजी से शुरू करने के निर्देश दिए।
बाढ़ के पानी में एक बच्ची डूब गई है। जब उसका पोस्टमार्टम होगा, तभी सहायता दिलाना संभव है। जिन गांवों में जलभराव है, वहां पर बराबर नजर रखी जा रही है।
- पीएल मौर्या, एसडीएम, लहरपुर
रेउसा : कटान की चपेट में आए चार मकान
रेउसा/सीतापुर। रेउसा इलाके में जलस्तर घटने से लोगों की मुसीबतें तो कम हो रही है लेकिन कटान जारी है। बुधवार को कटान की चपेट में आकर चार घर समा गए। यह लोग पहले ही पलायन कर चुके थे। फौजदारपुरवा, चौकीपुरवा व परमेश्वरपुरवा में करीब तीन फिट जलस्तर कम हुआ है। फौजदार पुरवा के ललन, रामचन्द्र, भरत व हरिहर के पक्के मकान सरयू की धारा में बह गए। यह लोग पहले ही पलायन कर चुके थे। एसडीएम बिसवां अनुपम मिश्रा ने बताया कि जलस्तर में गिरावट आई है। 114 विस्थापित परिवारों को राहत सामग्री बांटी गई है।

तिरपाल डालकर बनाया आशियाना
लहरपुर/सीतापुर। लहरपुर कोतवाली इलाके के ग्राम रतौली व रतौलीढीह में शारदा नदी के उफनाने से मुसीबतें बढ़ गई हैं। यहां के ग्रामीण अब तीन नंबर पुलिया के निकट अपना आशियाना बनाया है। इन लोगों ने बाढ़ की वजह से अपना घर छोड़ दिया है। साबिर, मुन्ना, कमाल, इसरार, मतनी, गोपाल तिवारी आदि परिवार सड़क के किनारे तिरपाल डालकर रह रहे है। जबकि तेजवापुर, भदफर, खनियापुर, दहेली, पट्टी दहेली, कुसेपा, रमपुरवा, सोंसरी व सुजाबाद में जाने के संपर्क मार्ग पर पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed