{"_id":"591b32ef4f1c1bcf3bf23ece","slug":"girl-dies-by-diarrhea","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से मासूम की मौत
Amarujala Bureau
Updated Tue, 16 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : google
सकरन जिले में डायरिया भयावह रूप लेता जा रहा है। मंगलवार को सकरन में डायरिया से एक मासूम की मौत हो गई। सकरन के ग्राम लालूपुरवा निवासी राजकुमार राजपूत की पुत्री चावली देवी (3) की तबीयत सोमवार को बिगड़ गई। उसे उल्टी व दस्त आ रहे थे।
विज्ञापन
परिवार ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टर ने बालिका को डायरिया की चपेट में आने की बात कहते हुए उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद परिवार ने उसे सांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां पर डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच बालिका ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन