फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Girl died of fever

बच्ची की मौत, 100 लोग बीमार

Wed, 07 Sep 2016 10:53 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 07 Sep 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Girl died of fever
बालिका की मौत के बाद शोकाकुल परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला

रेउसा के भौली गांव में संक्रामक रोग ने तेजी से पांव पसार लिए हैं। यहां बुखार पीड़ित एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि गांव के 100 लोग बीमार हैं। उल्टी-दस्त व बुखार से लोग परेशान हैं लेकिन स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अंजान बना है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव में जल्द ही डॉक्टरों की टीम न भेजी गई तो कई अन्य लोग भी चपेट में आ सकते हैं। 

विज्ञापन


रेउसा के भौली गांव में रामस्वरूप की पुत्री नीलम (12) की मंगलवार को मौत हो गई। उसे पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिवारीजनों ने गांव के निकट चिकित्सकों को दिखाया लेकिन फायदा नहीं हुआ। बालिका के बेहोश होने पर घरवाले उसे लेकर रेउसा सीएचसी पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाते समय बच्ची ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। अब नीलम की मौत के बाद गांव के लोग घबराए हुए हैं। वहीं रामस्वरूप का पुत्र हिमांशु (7), शिवम (4) व पुत्री निधी (2) बीमार हैं। तीनों बुखार की चपेट में हैं। प्राइवेट चिकित्सकों के यहां इनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से गांव के सरोज का पुत्र उत्कर्ष (4), पुत्री प्रियांशी देवी (1), सोने लाल के पुत्र विनीत (9), विपिन (3), मुनेश्वर सिंह के पुत्र पंकज (7), फूल सिंह (4), उत्तम का पुत्र गोल्डी (3), राजेंद्र की पुत्री शिवांशी (5), आशाराम का पुत्र अभिषेक (3), रामकिशुन (40), सुनील का पुत्र धर्मेंद्र (2), सुरेश का पुत्र अंबरीश (6), सरोज का पुत्र कालू (2), गया प्रसाद की पुत्री शिवानी (1), भगवानदीन का पुत्र ललित कुमार (3) आदि बीमार हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के करीब 100 लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में हैं। किसी को बुखार है, किसी को उल्टी व दस्त की शिकायत है। प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कराने पर फायदा नहीं हो रहा। इसके बाद भी स्वास्थ्य महकमा अंजान बना हुआ है।  


मजरे भी चपेट में 
संक्रामक रोग की चपेट में सिर्फ भौली गांव ही नहीं है। बल्कि उसके दो मजरे भी संक्रामक रोगों की चपेट में हैं। ग्राम सभा के मजरा चंदौली व बेहनापुरवा में भी लोग बीमार पड़े हुए हैं। इन दोनों मजरों में भी बुखार व उल्टी-दस्त के रोगी बताए जा रहे हैं। इन मजरों में बीमार लोगों की संख्या करीब 80 के आसपास बताई जा रही है। यहां के बीमार लोग भी प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कराने को मजबूर हैं।

भेजी जाएगी टीम
भौली गांव में संक्रमण फैलने की जानकारी नहीं है। गांव में स्वास्थ्य टीम भेजी जाएगी और जांच कर बीमार लोगों को दवाएं दी जाएगी।
डॉ. पवन वर्मा, प्रभारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेउसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed