{"_id":"7cd6dad02f65cf3978233db0a12910ed","slug":"girl-burnt-alive-in-the-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में जिंदा जली मासूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में जिंदा जली मासूम
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके के बेनी सरांय गांव में शुक्रवार दोपहर एक घर में अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते लपटें भड़क गईं और घर के अंदर मौजूद सात साल की मासूम बालिका जिंदा जल गई। लपटों में पड़ोस का एक अन्य मकान भी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
जबकि करीब दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। हादसे के समय बालिका के माता-पिता खेत गए थे। खबर पाकर एसडीएम, कोतवाल ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। बेनीसरांय निवासी रामगोपाल व उसकी पत्नी दोपहर को खेत में घास काटने गई थी।
विज्ञापन
इस दौरान उसकी सात साल की बेटी शिल्पी अकेली पर घर थी। अचानक दोपहर को रामगोपाल के घर में आग लग गई। जब तक लोग लपटों पर काबू पाते पूरा घर चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग ने पड़ोस के अवधेश के घर को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
उधर, खबर पाकर रामगोपाल व उसकी पत्नी भी पहुंच गई। ग्रामीण जब तक घर के अंदर फंसी बालिका को निकालते शिल्पी की झुलसने से मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इस हादसे में 16 हजार नकद समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति राख हो गई।
वहीं उसके पड़ोसी अवधेश के घर की भी 50 हजार की संपत्ति जलकर बर्बाद हो गई। सूचना पर एसडीएम लहरपुर, इंस्पेक्टर विनय गौतम मौके पर पहुंचे। तहसील प्रशासन ने परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।