फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ghagra river level increase in Durga purva

दुर्गा पुरवा पर मंडराए संकट के बादल

Sat, 06 Aug 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ghagra river level increase in Durga purva
जलस्तर बढ़ रहा है

जिले के गांजर क्षेत्र में घाघरा का कहर जारी है। करीब चार गांवों को निगल चुकी नदी अब दुर्गा पुरवा गांव को निगलने के लिए बेताब नजर आ रही है। नदी दुर्गा पुरवा के निकट सड़क को काट रही है। शुक्रवार की रात आधी सड़क को नदी का पानी काट चुका था।

विज्ञापन


करीब 12 बीघा खेती भी नदी में समा गई है। हालत यही रही तो दुर्गा पुरवा व कोनी का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाएगा। इन गांवों को पहुंचना मुश्किल साबित होगा। उधर, बाढ़गस्त इलाके में पानी कम हो रहा है। जिससे कई गांवों में संपर्क मार्ग खुल रहे हैं। हालांकि अभी बाढ़ की मुसीबत पूरी तरह टली नहीं है।
विज्ञापन


गांजर का रेउसा इलाका बाढ़ की चपेट में है। घाघरा नदी निर्मल पुरवा समेत चार गांवों को निगल चुकी है। अब नदी ने दुर्गा पुरवा की तरफ रुख किया है। नदी बीच में पड़ने वाली सड़क को तेजी से काट रही है। करीब आधी सड़क को नदी निगल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि नदी का कटान इसी रफ्तार से चलता रहा तो बहुत जल्द ही सड़क नदी में बह जाएगी। सबसे बड़ा खतरा तो अब इन गांवों में आने-जाने का है। यदि मार्ग कटा तो दुर्गा पुरवा व कोनी गांव का मुख्यालय से संपर्क टूट जाएगा। वहीं निर्मल पुरवा के कटान पीड़ित दुर्गा पुरवा में ही डेरा डाले हुए हैं।

अब इन लोगों पर फिर से कटान का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन भी इस कटान के आगे बेबस नजर आ रहा है। पीड़ित सुरक्षित ठिकाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उन लोगों को भूमि उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। कटान के कारण निर्मल पुरवा के निवासी रामपाल का तीन बीघा, भाई लाल तीन बीघा, संतोष, दिनेश व सुशील का छह बीघा खेत कटकर नदी में समा गया है।

ये ऐसे लोग हैं जिनका घर पहले ही कटान की भेंट चढ़ चुका है। ठेकेदार पुरवा, चौकी पुरवा, लालापुरवा, जिन्ना पुरवा, गोड़ियन पुरवा राजापुर, मुजेहना आदि गांवों के बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि उन्हें प्रशासन की तरफ से कोई राहत सामग्री नही दी गई  है। हालत ये है कि यहां पर सरकारी नावें भी नहीं मिल रही हैं।

घरों में राशन खत्म हो चुका है, खाने को लाले पड़ रहे हैं। उधर, टापू पर बसे  पचीसा गांव में भी घाघरा नदी कटान कर रही है। वहां बसे परिवार कटान को देखकर भयभीत हैं। यहां के अधिकांश परिवार अब टापू छोड़ने की बात कह रहे हैं। रामपुर मथुरा क्षेत्र की स्थिति रेउसा क्षेत्र से अलग नहीं है।

इस क्षेत्र में भी घाघरा नदी का जलस्तर कम हुआ है। लेकिन अंगरौरा, दुबे पुरवा आदि गांवों के निकट नदी का पानी तेजी से कटान कर रहा है। 48 गांवों में से करीब 20 गांवों से बाढ़ का पानी हट चुका है, अन्य गांवों में पानी आहिस्ता-आहिस्ता खिसक रहा है। उधर, शारदा व घाघरा बैराजों से 146682 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।


अलग थलग पड़ सकता है कोनी गांव 
घाघरा नदी इन दिनों जिस तरह से कटान कर रही है, उससे कोनी गांव के अलग थलग पड़ने के आसार हैं। जहां दुर्गा पुरवा के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है, वहीं कोनी का मुख्यालय से संपर्क टूटने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed