{"_id":"5953dd414f1c1b24638b483a","slug":"ghaghra-s-on-rise","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा की कटान तेज, 10 परिवार बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा की कटान तेज, 10 परिवार बेघर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में हुई बारिश से घाघरा ने अभी से ही अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जलस्तर बढ़ रहा है, जिसकी वजह से टापू पर बसे पचीसा गांव में नदी तेजी से कटान कर रही है। बीते पांच दिनों में नदी ने 10 आशियानें लील लिए। कटान के बाद परिवार बेघर हो गए हैं, जो टापू पर दूसरे स्थान पर आशियानों को संवारने में जुटे हुए हैं। पचीसा टापू पर करीब 200 परिवार बसे हुए हैं।
विज्ञापन
इन दिनों घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिसने टापू पर कटान शुरू कर दिया है। गांव केे पेशकार, रामधीरज, बचन लाल, केशवराम, मोहन लाल, चेतराम, जीतराम, गोकरन, भगौती, लल्ली देवी के घर गांव के किनारे घाघरा नदी के करीब बसे हुए थे।
विज्ञापन
कटान देखकर परिवारों ने घरों को छोड़ दिया। जिसके बाद तटीय इलाके में पड़ी झोपड़ी कटकर नदी में बह गईं। अब ये परिवार बेघर हो गए हैं, ये परिवार अब टापू पर ही दूसरी जगह अपना आशियाना बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
नदी तटीय इलाके में तेजी से कटान कर रही है। जिसकी वजह से टापू पर बसे परिवारों की धड़कनें तेज हो रही हैं। इधर मंगलवार रात घाघरा नदी के जल स्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। नदी के इस पार बसे दुर्गा पुरवा, नगीना पुरवा, ठेकेदार पुरवा, जैतहिया, मरेली जैसे गांवों में नदी के बढ़ते जलस्तर से हलचल तेज हो गई है।
तटीय क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि बीते दो दिनों में नदी का जलस्तर करीब 5 फीट तक ऊपर बढ़ा है। जिस स्तर से जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है, उससे लग रहा है, कि बहुत जल्द ही नदी अपने किनारों को छूने लगेगी।