{"_id":"5d4328cb8ebc3e6cbd38efbd","slug":"get-two-patients-of-malaria-sitapur-news-lko4741068192","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ गांव में मलेरिया के दो मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ गांव में मलेरिया के दो मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़ (सीतापुर)। गोंदलामऊ के ग्राम रामगढ़ में दो मरीजों के मलेरिया होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य टीम ने चार दिन पहले 40 लोगों के ब्लॅड सैंपल लिए थे। दो मरीजों के मिलने के बाद यह संख्या और बढ़ने की आशंका है। इस समय गांव में करीब 15 लोग बुखार से पीड़ित है।
रामगढ़ में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। एक सप्ताह पहले 50 से अधिक लोग तेज बुखार से पीड़ित थे। यह लोग प्राइवेट व सरकारी दोनों अस्पतालों में इलाज करा रहे थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। 40 मरीजों के ब्लॅड सैंपल लिए थे। जांच में मंजीत (16) व शिवम (6) को मलेरिया की पुष्टि हुई है।
इससे गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मलेरिया की चपेट में और भी लोग आ सकते है। गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय की तरफ से साफ-सफाई अभियान चलाया गया। न्याय पंचायत स्तर पर तैनात सभी सफाई कर्मचारियों ने गांव की साफ-सफाई की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरज मिश्रा का कहना है कि मरीजों को दवाएं दी जा रही है।