{"_id":"63655dfe1d802c1ec7694ac9","slug":"germany-s-miss-silke-emphasizes-on-cleanliness-sitapur-news-lko6556397126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी की मिस सिल्के ने स्वच्छता पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मनी की मिस सिल्के ने स्वच्छता पर दिया जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद (सीतापुर)। जीएलआरए इंडिया लायंस क्लब सीतापुर के तत्वावधान में स्वच्छता व स्वास्थ्य जागरूकता बैठक एवं निशुल्क एमसीआर फुटवियर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से जर्मनी से आईं लायंस क्लब की मिस सिल्के ने संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से बातचीत की। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष जोर दिया।
विकास खंड खैराबाद के ग्राम अशरफपुर में जीएलआरए इंडिया लायंस क्लब सीतापुर के तत्वावधान में स्वच्छता व स्वास्थ्य जागरूकता बैठक एवं निशुल्क एमसीआर फुटवियर वितरण कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गंदगी व मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग सीतापुर की टीम ने जानकारी दी।
फाइलेरिया और कुष्ठ रोगियों को निशुल्क एमसीआर फुटवियर भी बांटे। लायंस क्लब जर्मनी की तरफ से मिस सिल्के तथा जीएलआरए इंडिया जर्मनी की तरफ से मिस जूलीयाना ने भी संवाद किया। फोकल पर्सन शिबू जार्ज, प्रोजेक्ट मैनेजर मिस्टर सचिन गुलाटी, जिला समन्वयक संतोष कुमार सक्सेना, शिवेंद्र प्रताप सिंह, एसके खुराना, मनीष शर्मा, बार एसोसिएशन सीतापुर के उपाध्यक्ष आदेश वर्मा आदि मौजूद रहे।