फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   General Manager Railway's seal, CRS will be soon

महाप्रबंधक रेलवे की मुहर, जल्द होगा सीआरएस

Mon, 14 Dec 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
General Manager Railway's seal, CRS will be soon
सीतापुर। सीतापुर-लखीमपुर ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने के लिए कराए गए कार्य की फाइल सोमवार को सीआरएस ऑफिस में जमा हो गई है। अब रेल संरक्षा आयुुक्त की ओर सीआरएस के लिए तारीख तय करना है। तारीख मुकर्रर होते ही रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे। अगले सप्ताह सीआरएस होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

लखनऊ से सीतापुर तक इलेक्ट्रिक लाइन होने के बाद सीतापुर से लखीमपुर तक विद्युतीकरण का कार्य हो चुका है। 28 नवंबर को सीतापुर-लखीमपुर ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाकर सफल ट्रॉयल किया जा चुका है। इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने के लिए सीआरएस होना बाकी है।
विज्ञापन

इसी को लेकर सीतापुर-लखीमपुर रूट पर कराए गए कार्यों की फाइल बनाकर गोरखपुर मंडल को भेजी गई थी, जहां पर रेलवे के अधिकारियों की ओर से मुहर लगना बाकी था। आरबीएनएल के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा ने बताया कि गोरखपुर मंडल के सभी अधिकारियों ने फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे वीके त्रिपाठी ने फाइल पर अनुमोदन करने के बाद सीआरएस के लिए उसे रेल संरक्षा आयुक्त लतीफ अहमद को भेज दी है। आरबीएनल के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा का कहना है कि फाइल सोमवार को सीआरएस ऑफिस पहुंच गई है।
अब संरक्षा आयुक्त की ओर से सीआरएस की तारीख का मिलने का इंतजार किया जा रहा है। सीआरएस की तारीख उन्हीं की ओर से तय की जानी है। संभावना है कि अगले सप्ताह सीआरएस हो सकता है।

सीआरएस के लिए रविवार को आरबीएनएल के मुख्य परियोजना अधिकारी निश्चल श्रीवास्तव ने सेक्शन प्रभारी, रेलवे की कार्यदायी संस्था कल्पतरू प्राइवेट ट्रांसमिसन, आरबीएनएल के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा के साथ सीतापुर-लखीमपुर ट्रैक का सीतापुर से बाई रोड, जबकि लखीमपुर से टावर वैगन से निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed