फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Gaushala will be built with 1.20 crores, 500 cattle will be protected

Sitapur News: 1.20 करोड़ से बनेगी गोशाला, 500 गोवंश होंगे संरक्षित

Thu, 15 Jun 2023 08:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 15 Jun 2023 08:34 PM IST
विज्ञापन
Gaushala will be built with 1.20 crores, 500 cattle will be protected
सीतापुर। रेउसा क्षेत्र में छुट्टा घूम रहे गोवंशों की समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत कोडवा धमधमपुर में एक करोड़ 20 लाख की लागत से वृहद गो संरक्षण केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। पहली किस्त के रूप में 60 लाख रुपये शासन ने जारी कर दिए हैं। गोशाला बन जाने से क्षेत्र के 500 गोवंशों को संरक्षित किया जा सकेगा। साथ ही दो और वृहद गोशाला बनवाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

छुट्टा घूम रहे गोवंशों से किसानों की फसलों काे नुकसान हो रहा है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार प्रदर्शन भी किए। अब इस समस्या के समाधान के लिए शासन की ओर से वृहद गो संरक्षण केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी के तहत तहसील बिसवां क्षेत्र के ब्लॉक रेउसा की ग्राम पंचायत कोडवा धमधमपुर में गो संरक्षण केंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव डीएम अनुज सिंह ने भेजा था। शासन ने प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

यह कार्य यूपी राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ की ओर से किया जाएगा। संरक्षण केंद्र के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 60 लाख रुपये जारी किए गए हैं। गो संरक्षण केंद्र में 500 गोवंश को संरक्षित किया जा सकेगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू करने संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। बताया कि दो अन्य वृहद गो संरक्षण केंद्र के निर्माण के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। इसके लिए रेउसा विकास खंड के ग्राम मानपुर और गोलोक कोडर का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed