{"_id":"57e01da94f1c1be456a82610","slug":"gangman-raped-teanager","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगमैन ने किशोरी से किया रेप, गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगमैन ने किशोरी से किया रेप, गर्भवती
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव कस्बे की एक कॉलोनी में अपनी रिश्तेदारी में रह रही किशोरी के साथ रेलकर्मी ने दुराचार किया। आरोपी पांच माह तक उससे दुराचार करता रहा, जब वह गर्भवती हुई तो लोगों को जानकारी हुई। मामले में परिवारीजनों ने सोमवार को केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर रेलकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हरगांव में 15 साल की एक किशोरी काफी समय से अपने रिश्तेदार के यहां रह रही थी। पड़ोस में ही हरगांव रेलवे स्टेशन पर तैनात गैंगमैन लखनऊ के रुचि खंड निवासी सर्वेश कुमार वर्मा भी रहता था। किशोरी के परिवारीजनों का आरोप है कि करीब पांच माह पूर्व लड़की को अकेली पाकर सर्वेश ने रेप किया।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसने लकड़ी को धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद सर्वेश लगातार धमकाते हुए उसके साथ दुराचार करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर मामला खुला तो उसने आपबीती बताई। जिसके बाद रिश्तेदार उसे लेकर थाने गए। जहां आरोपी सर्वेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया। एसओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी रेलकर्मी सर्वेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन