फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   gang raped

युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 01 Jan 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
gang raped
लहरपुर (सीतापुर)। बोलेरो सवार तीन युवकों ने एक युवती को लिफ्ट देकर अगवा कर लिया। उसे एक मकान में ले जाकर कैद कर लिया। वहां तीनों युवकों ने युवती संग दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। चंगुल से छूटने के बाद युवती ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय युवती अपने एक रिश्तेदार के वहां गई थी। वहां से 27 दिसंबर को अस्पताल दवा लेने के लिए निकली।
वापस लौटते समय बोलेरो सवार गांव के ही तीन युवकों ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर अगवा कर लिया। उसे लहरपुर कस्बे के एक मोहल्ला स्थित कमरे में ले गए। वहां उसे बंधक बनाकर दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। 29 दिसंबर को युवती आरोपियों के चंगुल से किसी तरह छूटकर भाग निकली। वह अपने घर पहुंची।
विज्ञापन

वहां पिता मौजूद नहीं होने के कारण वह बुधवार को कोतवाली पहुंची। उसने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी बुनियाद, हकीक व मोईद के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed