फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Furious Tajiyadars pelted stones, SO's car damaged

भड़के ताजियादारों ने किया पथराव, एसओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त

Sat, 21 Aug 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Furious Tajiyadars pelted stones, SO's car damaged
रेउसा(सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार को ताजिया को कर्बला में दफन करने के लिए जाते समय सड़क पर जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस के मना करने पर खुराफाती तत्व भड़क गए। पथराव कर दिया एसओ की सरकारी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, पथराव में किसी पुलिस कर्मी को चोट नहीं आई है। सभी सकुशल हैं। सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचे। ताजिया को दफन करवाया गया। माहौल शांत है।
विज्ञापन

एहतियात के तौर पर पुलिस मुस्तैद है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी। रेउसा इलाके के मोगलनपुरवा, शेखनपुरवा के लोग शनिवार को बड़ी संख्या में एकत्र होकर ताजिया लेकर कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए जा रहे थे। ताजियादार चहलारीघाट जाने वाले बहराइच मार्ग पर थे। काफी संख्या लोग बीच सड़क पर चल रहे थे, इससे जाम लग रहा था। सड़क पर गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। ताजिया निकालने से लग रहे जाम की सूचना पाकर एसओ रेउसा बाल कृष्ण मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गाड़ी से उतरकर बीच सड़क पर चल रहे लोगों को मना किया, इससे लोग भड़क गए और उन्होंने ईंट-पत्थर चला दिए। पथराव में एसओ रेउसा की सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। उसके शीशे टूट गए हैं। हालांकि, पथराव में कोई पुलिस कर्मी हताहत नहीं हुआ है। सभी ठीक है। इस घटना की सूचना एसओ ने आला अफसरों को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ बिसवां सुशील सिंह, रेउसा थाने का अन्य स्टाफ, सकरन, थानगांव पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर के बाद एएसपी नार्थ राजीव दीक्षित मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामला शांत हो गया। खुराफात करने वाले मौके से भाग निकले। पुलिस ने ताजिया को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक करा दिया है। माहौल शांत है, लेकिन एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसओ रेउसा का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेउसा में ताजिया लेकर दफन करने जा रहे थे, इससे जाम लग रहा था। सूचना पाकर एसओ ने मौके पर पहुंचकर मना किया तो कुछ खुराफाती लोगों ने घटना की है। मामला शांत है। पुलिस मौके पर मुस्तैद है। मामले में खुराफात करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
-राजीव दीक्षित, एएसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed