फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fresh footprints of tiger found, cage will be installed

Sitapur News: बाघ के ताजा पगचिह्न मिले, लगेगा पिंजरा

Thu, 06 Feb 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 06 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fresh footprints of tiger found, cage will be installed
मछरेहटा इलाके में पगचिह्नों की जांच करती वन विभाग की टीम। संवाद
मछरेहटा (सीतापुर)। बिजुआमऊ गढ़ी के करीब खेतों में बुधवार को बाघ के ताजा पगचिह्न मिलने से दहशत बढ़ गई। वन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे तक कॉम्बिंग की लेकिन बाघ का कोई सुराग नहीं मिला। पगचिह्न मिलने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि बाघ क्षेत्र में मौजूद है। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा मंगाया है। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मिश्रिख रेंज के बिजुवामऊ गढ़ी समेत सरायन नदी के कछार में बसे कई गांवों में काफी समय से बाघ की दहशत बनी हुई है। कई बार ग्रामीणों ने बाघ देखने का दावा किया। पगचिह्न भी पाए गए। सोमवार की रात खेत में सिंचाई कर रहे ग्रामीणों ने बाघ देखने का दावा किया था।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह दीपक सिंह के खेत में बाघ के ताजा पगचिह्न पाए गए। वन विभाग के मुताबिक पगचिह्न बाघ के हैं। वन दरोगा अक्षय कुमार पांडेय और वन रक्षक बृजेंद्र यादव ने टीम के साथ पहुंचकर कॉम्बिंग की। करीब दो घंटे तक कॉम्बिंग के बाद भी बाघ का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा मंगाया है। बुधवार की शाम पिंजरा बिजुवामऊ गढ़ी पहुंच गया। मिश्रिख वन क्षेत्राधिकारी सिकंदर सिंह ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed