{"_id":"5f36c6058ebc3e3caa5fea45","slug":"freedom-sitapur-news-lko535202121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के जश्न में डूबा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के जश्न में डूबा जिला
विज्ञापन
फोटो नं 9 कुछ इस तहर मनाया जा रहा इस बार स्वतंत्रता दिवस ।। सीतापुर के पांडेय नगर में स्वतंत्रता दि
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। वैसे तो 15 अगस्त की तैयारियां जिले में कई दिनों से चल रही हैं, लेकिन पूर्व संध्या पर अलग ही छठा देखने को मिली। पूरा जिला आजादी के जश्न में डूब नजर आया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक हर तरफ बस 74वें स्वतंत्रता दिवस की धूम दिखी। सरकारी व गैर सरकारी इमारतें बिजली की झालरों व तिंरगे के रंग ओढ़कर इठलाती नजर आईं।
शनिवार को झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान होगा। हालांकि, इस बार कोरोना के चलते सामूहिक आयोजनों पर पाबंदी है। स्कूलों की प्रभात फेरियां भी नहीं निकलेंगी, इसलिए हर साल जैसी धूमधाम दिखाई नहीं देगी। उधर, राष्ट्रीय पर्व मनाने को लेकर हलचल सरकारी अमले में साफ दिखी। पूर्व संध्या पर देशभक्ति के तरानों के बीच जय हिंद व जय भारत के उद्घोष से जिला गूंजता रहा। हर जगह उत्सव सरीखा माहौल दिखा। शहर में कलेक्ट्रेट, नगर पालिका, जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी, गैर सरकारी भवन तिरंगे व बिजली की झालरों से सजा दिए गए हैं। शहर के प्रमुख चौराहे लालबाग से कोतवाली, जीआईसी, ट्रांसपोर्ट और बस स्टॉप चौराहे तक डिवाइडर पर तिरंगे की छठा बिखेरती लाइटें बरबस ही सभी का ध्यान खींचती नजर आईं।
कोरोना के कारण अबकी स्कूलों में ऑनलाइन ही जश्न होगा। बच्चे घरों में तैयार होकर फिर स्कूल के ग्रुप से जुड़ते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर बच्चे, युवा और वृद्ध सभी के चेहरों पर गजब का उत्साह व उल्लास है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह रहेगा कि हर साल की तरह हाथों में तिरंगा थामकर भारत माता के जयकारे लगाती स्कूली बच्चों को टोलियां दिखाई नहीं देगी। सामूहिक आयोजन भी नहीं होंगे। सादगी से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आजादी का जश्न मनाया जाएगा। उधर, कोरोना काल में भी देशभक्ति के तरानों के बीच हर कोई पूर्व संध्या पर ही आजादी के जश्न में डूबा नजर आया।