फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   freedom fighter

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार को आवास की दरकार

Mon, 24 Aug 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
freedom fighter
freedom fighter - फोटो : SITAPUR
सेउता (सीतापुर)। आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेकर देश के आम लोगों की बेहतरी के सपने देखने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सूरज प्रसाद पांडेय के पोते को आज एक अदद आवास की दरकार है। कच्चे जर्जर घर में किसी तरह गुजारा करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र आदेश जिम्मेदारों को कई बार अपना टूटा-फूटा घर दिखा चुके हैं फिर भी कुछ नहीं हुआ। बारिश में कच्ची दीवार पर पन्नी तानकर रहने को विवश हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सूरज प्रसाद पांडेय के जरिए कस्बा सेउता को एक नई पहचान मिली। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ स्वाधीनता की अलख जगाने के चलते कई बार इन्हें जेल जाना पड़ा। अंग्रेजों के जुल्म सहने पर भी इनका हौसला नहीं डिगा। गांव के बुजुर्ग मोलहे मौर्य बताते हैं भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद भी वह किसी के साथ अन्याय होता देख उसकी मदद को खड़े हो जाते थे। आज उनके पौत्र आदेश पांडेय का परिवार आर्थिक तंगी की मार झेलने को मजबूर है।
विज्ञापन

चार बीघा जमीन पर कड़ी मेहनत के बाद पत्नी व दो बच्चों का किसी तरह पालन-पोषण करने वाले आदेश का कच्चा मकान जर्जर हो चुका है। बरसात में छत से पानी टपकने पर झिल्ली बांधकर रहने को विवश हैं। कच्ची दीवार पिछले एक पखवाड़े में दो बार ढह चुकी है। गनीमत रही कोई अनहोनी नहीं हुई। घर टूटा होने से विषैले जीव अंदर आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश बताते हैं कि लगातार तीन वर्ष से ग्राम प्रधान से लेकर शासन स्तर तक आवास व राशन कार्ड के लिए गुहार लगा रहे हैं। लेकिन आज तक कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई है। इनके पड़ोसी अधिवक्ता अनिल अवस्थी ने बताया हमने भी अपने स्तर से काफी प्रयास किया, पर बात नहीं बनी। खंड विकास अधिकारी हनुमान प्रसाद मिश्रा ने बताया कि यदि आवेदन किया होगा तो आवास प्लस में दिखवाएंगे। नाम होने पर आवास जरूर दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed