{"_id":"589a071e4f1c1b7e0b378fcd","slug":"free-checkup-for-voter","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट डालने पर मिलेगा फ्री में इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट डालने पर मिलेगा फ्री में इलाज
Amarujala Bureau
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Voter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोट डालने वाले लोगों को मतदान के अगले दिन 20 फरवरी को फ्री में इलाज मिल सकेगा। उन्हें बस मतदान करने के बाद अंगुली में लगा निशान दिखाना होगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए यह पहल की है।
विज्ञापन
मंगलवार को एक गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने यह एलान किया। मौके पर मौजूद डीएम अमृत त्रिपाठी ने चिकित्सकों की पहल की स्वागत करते हुए शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
बैठक में डॉ. आरके श्रीवास्तव ने कहा कि मरीजों का इलाज करते समय पर्चे पर ऐसी मोहर लगाई जाएगी, जिसमें मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान 19 फरवरी को है।
विज्ञापन
मतदान के बाद अगले दिन 20 फरवरी को जो भी मरीज क्लीनिक पहुंचेगा और मतदान के बाद लगने वाली स्याही का निशान दिखाएगा, उस मरीज का चेकअप निशुल्क किया जाएगा। वहीं मतदान कर्मियों तथा सुरक्षा कर्मियों को मतदान के दौरान यदि कोई दिक्कत आती है, तो उन्हें मुफ्त में चिकित्सा सेवा दी जाएगी। बैठक में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. जेसी गुप्ता, पीएमपी डॉ. एलएन अग्रवाल, डॉ. आरके टंडन, डॉ. विनोद त्रिपाठी, डॉ. आरके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।