{"_id":"678e9d277c0343278a0661b7","slug":"fraud-of-rs-135-lakh-in-the-name-of-sending-abroad-sitapur-news-c-102-1-slko1037-125659-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विदेश भेजने के नाम पर 1.35 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: विदेश भेजने के नाम पर 1.35 लाख की ठगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र निवासी एक युवक ने मोहल्ले के ही एक अन्य युवक पर विदेश भेजने के नाम पर 1.35 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इलाके के मोहल्ला रमुवापुर निवासी मो. शमी ने बताया कि मोहल्ला निवासी युवक ने सऊदी अरब भेजने के नाम पर एक लाख 35 हजार रुपये ठग लिए। इसके कुछ दिन बाद एक नकली टिकट थमा दिया। जब वह एयरपोर्ट पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने टिकट देखकर रोक लिया। इसके बाद उनके परिजनों को अतिरिक्त 50 हजार रुपये खर्च करने पड़े। बताया कि आरोपी के पास विदेश भेजने के लिए कोई लाइसेंस भी नहीं है। पूर्व में भी आरोपी कई गरीब लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। पैसे वापस मांगने पर विपक्षी लड़ाई झगड़ा करने पर भी उतारू रहता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।