{"_id":"591899714f1c1b413a850a79","slug":"fraud-arrested-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक बन फोन करने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक बन फोन करने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा
Amarujala Bureau
Updated Sun, 14 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
FRAUD
खुद को महोली विधायक बताकर हरगांव चीनी मिल के अधिशाषी उपाध्यक्ष को फोन करने वाले एक युवक को रविवार को महोली पुलिस ने कस्बे से दबोच लिया। वह अधिशाषी उपाध्यक्ष को फोन कर गन्ने की पर्चियां मंगाता था। विधायक के प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
मूल रूप से इमलिया सुल्तानपुर इलाके के रिखौना निवासी अंकित मिश्रा पुत्र राजेश शहर के आदर्शनगर में रहता है। महोली कोतवाली पुलिस ने रविवार को उसे महोली से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बताते हैं कि अंकित, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी बनकर हरगांव चीनी मिल के अधिशाषी उपाध्यक्ष विजय वीर राना को कई बार फोन कर चुका है। अंकित ने खुद को विधायक बताते हुए उनसे गन्ने की पर्चियां मंगवाई।
विज्ञापन
विजय वीर राना पहले तो पर्चियां भेजते रहे, लेकिन शक होने पर उन्होंने विधायक से संपर्क किया और पूरी बात बताई तो मामला खुला। इसके बाद विधायक ने मास्टर कॉलोनी निवासी संजीव मिश्रा की ओर से कोतवाली में तहरीर दिलाई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।