{"_id":"606f4c1d8ebc3e8d39131f6f","slug":"four-were-caught-planning-a-robbery-sitapur-news-lko573322875","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की योजना बनाते चार धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की योजना बनाते चार धरे गए
विज्ञापन
सीतापुर। कमलापुर व सिधौली पुलिस ने चोरी की योजना बनाते चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इन अभियुक्तों से चोरी का सामान भी बरामद किया गया। कमलापुर थाने के एसआई विजय पाल सिंह, अजीत वर्मा, मुख्य आरक्षी राम खेलावन, वीरेन्द्र यादव व सिपाही विकास कुमार और थाना सिधौली के एसआई मनोज कुमार सिंह व मुख्य आरक्षी अशोक कुमार वर्मा चेकिंग अभियान चला रहे थे।
थाना रामपुर मथुरा के बांसुरा के इंद्रपाल, थाना हरगांव के रामनगर निवासी ओम प्रकाश, सिधौली के असोधन निवासी अयोध्या और मछरेहटा के गांव बिजुवा निवासी मुनीम पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
जामा तलाशी में अभियुक्तों के पास से चोरी का एक मोबाइल, मोटर साइकिल और नगद रूपयों के साथ ही दो देशी तमंचे व चार कारतूस मिले। अभियुक्तों पर विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। (संवाद)