फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four teachers were absent in inspection

मुआयने में गैरहाजिर मिले चार शिक्षक

Sun, 28 Aug 2016 12:23 AM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sun, 28 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Four teachers were absent in inspection
Teacher
सरकारी स्कूलों के खुलने का समय तय है पर शिक्षक समय से स्कूल पहुंच नहीं रहे हैं। इनकी गैरहाजिरी में शिक्षामित्र ही स्कूल चलाते हैं। इसका खुलासा शनिवार को एमडीएम समन्वयक बृजमोहन सिंह के औचक मुआयने में हुआ। बेहटा इलाके के चार शिक्षक सुबह 9.30 बजे बिना सूचना के गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन


जिस पर कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट सौंप दी गई है। एमडीएम डीसी बृजमोहन सिंह ने बेहटा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय दंडपुरवा का मुआयना किया। यहां पर पांच शिक्षक व एक शिक्षामित्र तैनात हैं। जिसमें दो शिक्षिका प्रसूता अवकाश पर हैं।
विज्ञापन


शनिवार को शिक्षिका कल्पना वर्मा, रजनी, यशोदा सिंह बिना सूचना के गैरहाजिर मिलीं। इनका स्कूल में प्रार्थना पत्र भी नहीं था। केवल शिक्षामित्र अजय पढ़ाते हुए मिले। यह बदतर स्थिति छह शिक्षकों वाले स्कूल की है। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय मजरी कारिंदा में एमडीएम की डिटेल रजिस्ट्रर पर अंकित नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर प्रधानाध्यापक को चेतावनी जारी करते हुए तत्काल जानकारी भरवाई। उच्च प्राथमिक विद्यालय डिंगरा में उर्मिला वर्मा बिना सूचना के अनुपस्थिति मिलीं। रजिस्ट्रर पर इनकी हाजिरी अंकित नहीं थी। यहां पर रंगाई-पुताई भी सही ढंग से नहीं कराई गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed