{"_id":"6058e41e8ebc3ee653329fe8","slug":"four-sacks-of-colored-kachri-sitapur-news-lko570901182","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगीन कचरी के चार बोरे सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगीन कचरी के चार बोरे सीज
विज्ञापन
सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार को खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ लहरपुर में अभियान चलाया। इस दौरान छह खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रंगीन कचरी में मिलावट की आशंका पर चार बोरों को सीज किया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार त्रिपाठी, कुसुम सिंह, बृजमोहन गुप्ता, प्रमोद कुमार वर्मा व अजय सिंह की टीम ने खाद्य सुरक्षा क्षेत्र लहरपुर नगर पालिका व तहसील लहरपुर ग्रामीण में छह दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान सरसों खाद्य तेल का एक, छेना रसगुल्ला का एक, बर्फी का एक, नमकीन का एक व रंगीन कचरी के दो नमूने भरे।
रंगीन कचरी में मिलावट की आशंका पर चार बोरों को सीज कर दिया। टीम के सदस्यों द्वारा 83 खाद्य कारोबारकर्ता एवं आम जनमानस को खाद्य सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी ने बताया इन नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।